img

राजस्थान में 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे है। इन इलेक्शनों से पहले राजस्थान का राजनीतिक पारा हाई है। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक भी अपनी और अपने शासन की योजनाएं लोगों तक पहुंचा रहे हैं। कई मर्तबा गहलोत अपने निजी जिंदगी पर भी खुलकर बोल रहे हैं। अशोक गहलोत को सियासी दुनिया का जादूगर भी कहा जाता है।

ऐसे में ये सवाल उठता है कि उनका नाम जादूगर क्यों पड़ा। आईये जानते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनकी फैमिली में मैजिक का काम होता था। इस वजह से कुछ ट्रिक भी सीख गए थे। गहलोत के पापा भी जादू दिखाने का कार्य करते थे। बाद में अशोक गहलोत के पिता सियासी दुनिया में आ गए।

सियासत में एंट्री करने के बाद उनके राजनीतिक रणनीतियों को देखकर लोगों ने उन्हें जादूगर कहना शुरू कर दिया। ये बातें बताते हुए अशोक गहलोत के चेहरे पर मुस्कान थी। साथ उन्होंने बताया कि जादूगर नाम उनके परिवार के कारण पड़ा।

आपको बता दें कि गहलोत राजस्थान कांग्रेस एक भरोसमंद और मजबूत नेता है, चाहे उनकी पार्टी सत्ता में हो या ना हो। 

--Advertisement--