दिल्ली का चुनावी दंगल में अब पाकिस्तानी की एंट्री हो चुकी है, भारतीय जनता पार्टी की राजनीति हमेशा से ही पाकिस्तान को घसीट कर की जाती रही है. आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा को ‘मिनी पाकिस्तान’ वाले उनके विवादास्पद ट्वीट लेकर रिटर्निंग अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है.
नोटिस में गुरुवार को कपिल मिश्रा से उनके द्वारा किए गए ट्वीट्स को लेकर जवाब मांगा गया है। नोटिस में कहा गया है कि कपिल मिश्रा के कृत्य से आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन होता है और इस कानून के अंतर्गत यह दंडनीय अपराध है। उनसे पूछा गया है कि कारण बताएं कि आपके खिलाफ क्यों न कार्रवाई शुरू की जाए?
दरअसल, संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शाहीन बाग में जारी प्रदर्शन स्थल को विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने ‘मिनी पाकिस्तान’ करार दिया था। इससे पहले आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होने वाले मिश्रा ने कहा कि आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।
Óñ¬Óñ¥ÓñòÓñ┐Óñ©ÓÑìÓññÓñ¥Óñ¿ ÓñòÓÑÇ ÓñÅÓñéÓñƒÓÑìÓñ░ÓÑÇ ÓñÂÓñ¥Óñ╣ÓÑÇÓñ¿ Óñ¼Óñ¥Óñù Óñ«ÓÑçÓñé Óñ╣ÓÑï ÓñÜÓÑüÓñòÓÑÇ Óñ╣ÓÑêÓñé
ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñøÓÑïÓñƒÓÑç ÓñøÓÑïÓñƒÓÑç Óñ¬Óñ¥ÓñòÓñ┐Óñ©ÓÑìÓññÓñ¥Óñ¿ Óñ¼Óñ¿Óñ¥Óñ»ÓÑç Óñ£Óñ¥ Óñ░Óñ╣ÓÑç Óñ╣ÓÑêÓñé
ÓñÂÓñ¥Óñ╣ÓÑÇÓñ¿ Óñ¼Óñ¥Óñù, ÓñÜÓñ¥ÓñéÓñª Óñ¼Óñ¥Óñù, ÓñçÓñéÓñªÓÑìÓñ░Óñ▓ÓÑïÓñò Óñ«ÓÑçÓñé ÓñªÓÑçÓñ ÓñòÓñ¥ ÓñòÓñ¥Óñ¿ÓÑéÓñ¿ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ«Óñ¥Óñ¿Óñ¥ Óñ£Óñ¥ Óñ░Óñ╣Óñ¥
Óñ¬Óñ¥ÓñòÓñ┐Óñ©ÓÑìÓññÓñ¥Óñ¿ÓÑÇ ÓñªÓñéÓñùÓñ¥ÓñçÓñ»ÓÑïÓñé ÓñòÓñ¥ ÓñªÓñ┐Óñ▓ÓÑìÓñ▓ÓÑÇ ÓñòÓÑÇ Óñ©ÓñíÓñ╝ÓñòÓÑï Óñ¬Óñ░ ÓñòÓñ¼ÓÑìÓñ£Óñ¥ Óñ╣ÓÑêÓñé https://t.co/jcq1PgzXb7
— Kapil Mishra (@KapilMishra_IND) January 23, 2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कपिल मिश्रा को ‘मिनी पाकिस्तान’ वाले उनके विवादास्पद ट्वीट लेकर रिटर्निंग अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
वहीं कपिल मिश्रा ने गुरुवार को दो ट्वीट किया, एक ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘आठ फरवरी को दिल्ली में भारत बनाम पाकिस्तान होगा। 8 फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान का मुकाबला होगा।’ एक अन्य ट्वीट में कपिल ने कहा, ‘पाकिस्तान की एंट्री शाहीन बाग में हो चुकी हैं और दिल्ली में छोटे छोटे पाकिस्तान बनाये जा रहे हैं। शाहीन बाग, चांद बाग, इंद्रलोक में देश का कानून नहीं माना जा रहा है और पाकिस्तानी दंगाइयों का दिल्ली की सड़कों पर कब्जा है।’