भारत के इस राज्य में मिला सोने का बड़ा भंडार, इतने करोड़ हो सकती है कीमत

img

नई दिल्ली॥ कोविड-19 महामारी के बीच झारखंड राज्य के पूर्वी सिंहभूम जिले के भीतरडारी खान में 250 किलो गोल्ड मिला। भारतीय सर्वेक्षण विभाग के उप महानिदेशक जनार्दन प्रसाद और निदेशक पंकज कुमार ने सिंह ने राज्य के खान सचिव अबूबकर सिद्दीकी को सोना मिलने की रिपोर्ट पहुंचाई है। खुलासे में पता चला है कि भीतरडारी खान में 250 किसो स्वर्ण का भंडार है।

GOLD

इसके बाद अब झारखंड प्रदेश की सोरेन सरकार इस खान की निलामी की कवायद मे जुट गई है। इससे राज्य सरकार के खजाने में 120 करोड़ रुपए आने की सम्भावना जताई जा रही है। भीतरडारी खान में सोने के भंडार का पता लगाने का काम पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में चल रहा था। इस भंडार में भिन्न-भिन्न सोने की मात्रा के बारे में पता चला है। अलग-अलग प्रकार के सोने अयस्कों से मिलाकर कुल 250 किलो गोल्ड निकलने की बात कही गई है।

पढि़ए-सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार ने माना- बढ़ रहा कोरोना वायरस, अब जरूर करना होगा ये काम

भारतीय भूभर्ग सर्वेक्षण की रिपोर्ट में बात सामने आई थी कि झारखंड प्रदेश के गोल्ड स्पॉट वाले राज्य के तौर पर विकसीत हो रहा है। इससे पहले भी लावा, कुंदरकोचा, पहाड़डीहा और पारसी में सोने के भण्डारों के संबंध में पता चल चुका है। आने वाले दिनों में इन जगहों पर खोज कार्य को आगे बढ़ा कर संभावनाएं तलाशी जा सकती है।

Related News