उत्तर प्रदेश ॥ प्रतिदिन हमारे सामने कई तरह के मामले सामने आते रहते है। आज हम आपको ऐसे अपराध के मामले के बारे में बताने जा रहे है। जिसके बारे में जानकर आपकी भी हैरान रह जाएंगे जैसे और लोग रह गए। दरअसल, लव अफेयर में दीवानी शादीशुदा महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की सहायता से ननद और देवरानी को तेजाब से झुलसवा दिया। बीती रात को अंजाम दी गई इस साजिश का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
मामला यूपी में मेरठ के पास बसे फलावदा कस्बे का है। बीती रात फलावदा निवासी जरीफुद्दीन के घर पर कुछ लोगों ने उनकी बेटी शीबा और छोटी बहू पर तेजाब डाल दिया था। तेजाब की वजह से बहु गंभीर रूप से झुलस गई थी। पुलिस के मुताबिक, ये काम ननद की बड़ी भाभी सानिया ने अपने प्रेमी की मदद से करवाया है। ननद ने बताया कि सानिया भाभी का संबंध किसी गैरमर्द से था। मैंने उन्हें उससे मोबाइल पर बात करते देख लिया था। मैंने उन्हें समझाया था कि अब वे इस तरह के रिलेशन रखना छोड़ दें।
बदला लेने के लिए महिला ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर साजिश रची। घर में कौन कहां सोता है, ये खबर अपने ब्वॉयफ्रेंड को दी। यही कारण था कि हमले के वक्त सिर्फ शीबा और शिफा ही घायल हुईं, सानिया नहीं, एसओ रामरत्न यादव ने बताया। शक के आधार पर पुलिस ने सानिया से जब शुरुआत में पूछताछ की, तो उसने चकमा देने की कोशिश की।
बाद में घरवालों की रजामंदी से पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने घटना का सच उगल दिया। पुलिस ने सानिया को अरेस्ट कर लिया है और अब्दुल व उसके मित्र की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। एसओ फलावदा रामरतन यादव का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।