ईरान के सबसे बड़े परमाणु वैज्ञानिक का हुआ मर्डर, कमांडर ने कहा- हम बदला लेंगे

img

ईरान के मुख्य परमाणु वैज्ञानिक मोहसिन फखरीजादेह का कत्ल कर दी गया है। सूत्रों के अनुसार तेहरान के पास इस घटना को अंजाम दिया गया है। मुख्य परमाणु वैज्ञानिक फखरीजादेह को द फादर ऑफ ईरानियन बॉम्ब कहा जाता था।

scientist

ईरान के क्रांतिकारी गार्ड कमांडर ने बताया कि ईरान, साइंटिस्टों की हत्याओं का बदला लेगा, जैसा कि अतीत में हुआ है। देश के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में अहम स्थान रखने वाले टॉप ईरानी परमाणु साइंटिस्ट मोहसेन फखरीजादेह महाबड़ी की हत्या तेहरान के पूर्व में दामवंद में की गई है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साइंटिस्ट को शुक्रवार, 27 नवंबर, 2020 को दामवंद के अबार्ड क्षेत्र में मार दिया गया है। आपको बता दें कि फखरीजादेह इमाम हुसैन विश्वविद्यालय में भौतिकी के प्रोफेसर थे, वह ईरानी रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बल रसद में एक सीनियर वैज्ञानिक थे।

 

Related News