
पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक शारीरिक तनाव झेलना पड़ता है। आपको समय-समय पर होने वाले हार्मोनल बदलावों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को समय रहते अपनी सेहत का अधिक ख्याल रखना चाहिए।
जनरल फिजिशियन डॉ. जेनकिंस के मुताबिक, महिलाएं अक्सर सोचती हैं कि वे 350 साल की उम्र तक बिल्कुल स्वस्थ हैं, लेकिन फिर अचानक उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां होने लगती हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें ये समस्या अचानक नहीं हुई, बल्कि खुद का ठीक से ख्याल न रखने के कारण उन्हें ये समस्या हुई है। ऐसी चार गंभीर समस्याएं हैं जिनके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में...
ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा महिलाओं में अधिक होता है, क्योंकि रजोनिवृत्ति के करीब आते ही हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इसलिए समय रहते डॉक्टर के पास जाएं और FRAX स्कोर के बारे में जानकारी लें जो अगले 10 वर्षों में फ्रैक्चर की संभावना के बारे में बताता है। यदि आपकी हड्डियां कमजोर हैं, तो आपका डॉक्टर आपको कैल्शियम की खुराक देगा।
रिपोर्ट के मुताबिक, हर 28 में से एक महिला को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा है। यदि आपके किसी करीबी रिश्तेदार को स्तन कैंसर का पता चला है, तो नियमित रूप से डॉक्टर से जांच करवाएं।
सर्वाइकल कैंसर ज्यादातर महिलाओं में 35 से 44 साल की उम्र के बीच हो सकता है। इससे बचाने के लिए तीन साल बाद स्क्रीनिंग करानी चाहिए। इस परीक्षण में कुछ मिनट लगते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि दुनिया भर में 15 से 49 वर्ष की उम्र के बीच की 30 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से पीड़ित हैं। इसके कारण ऊर्जा की कमी, सांस लेने में कठिनाई, हृदय गति का बढ़ना, त्वचा का पीला पड़ना है। इसके लिए अपने डॉक्टर के पास जाएँ।