
Donkey national animal: गधे पालतू पशु हैं, इसलिए उन्हें भारत सहित कई देशों में विभिन्न उद्देश्यों के लिए रखा जाता है। खासकर भारत में गधों का उपयोग भारी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए किया जाता है। मगर गधे को विशेष महत्व नहीं दिया जाता। मगर एक देश ऐसा भी है जिसका राष्ट्रीय पशु गधा है।
गधा कैटालोनिया देश का राष्ट्रीय पशु है। इस क्रम में गधे को कड़ी मेहनत और साहस का प्रतीक माना जाता है। ये कैटालोनियाई गधा दुनिया के सबसे दुर्लभ और सबसे मजबूत गधों में से एक है। स्पेन ने बैल को अपना राष्ट्रीय पशु चुना है। तो वहीं कैटेलोनिया ने गधे को अपना राष्ट्रीय पशु चुना है। ये गधा कैटलन स्वतंत्रता और राष्ट्रवाद का प्रतीक है। गधे की इस लुप्तप्राय विशेष नस्ल के संरक्षण के लिए अलग अलग प्रयास किए गए हैं।
गधे में होती हैं ये खूबियां
बता दें कि गधे में कई खूबियां भी होती है। इसमें बड़ी खूबी उसकी अपार सहनशक्ति है। ये मुश्किल से मुश्किल हालातों में भी काम कर सकता है। भीषण गर्मी, ऊबड़-खाबड़ रास्ते, पथरीले पहाड़ जहां अन्य पशु थक जाते हैं, गधा वहां भी मेहनत से काम करता है। गधा आमतौर पर शांत और सीधा स्वभाव का होता है। ये बगैर किसी शिकायत के निरंतर कार्य करता है और मालिक के इशारे समझने में सक्षम होता है।
गधे की एक बड़ी विशेषता यह है कि यह कम भोजन और पानी में भी जीवित रह सकता है। यह सूखा सहन करने वाला जानवर है, जो ऐसे क्षेत्रों में उपयोगी होता है जहां संसाधन सीमित होते हैं। अक्सर गधे को कम समझदार समझा जाता है। हकीकत में ये जन्तु बहुत दिमागदार और सतर्क होता है। यह खतरनाक रास्तों या जोखिमभरे क्षेत्रों में कदम रखने से पहले सतर्क हो जाता है और तब तक आगे नहीं बढ़ता जब तक उसे रास्ता सुरक्षित न लगे।