थलापति विजय ने कर दिया सबसे बड़ा 'खेला', INDIA गठबंधन में आते ही BJP-RSS की उड़ी नींद
तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष मणिकम टैगोर ने विजय की 'तमिलगा वेट्री कज़गम' (TVK) के इंडिया गठबंधन में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने इसे "ऐतिहासिक दिन" बताया। इससे आरएसएस-भाजपा के खिलाफ राज्य में विपक्ष मजबूत होगा।
टीवीके नेता आदव अर्जुन और मारिया विल्सन शनिवार को गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसमें मुख्य रूप से चुनाव आयोग से जुड़ी चिंताओं पर चर्चा होगी।
इंडिया ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विपक्ष मतदाता सूची संशोधन (SIR) और EVM के मुद्दों पर उनका इस्तीफा मांग रहा है।
इसके विरोध में तमिलनाडु के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन होंगे। 15 अक्टूबर को चेन्नई में गठबंधन की सभी सात पार्टियां बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगी।
इससे पहले 30 सितंबर को दिल्ली के संविधान क्लब में विपक्षी नेताओं ने बैठक की थी। इसके बाद मुंबई और दिल्ली में भी छिटपुट प्रदर्शन हुए। अब विपक्ष 1 नवंबर को दिल्ली में एक विशाल रैली की तैयारी कर रहा है।
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसे "करो या मरो" की लड़ाई बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र और वोट बचाने के लिए नेता जेल जाने को भी तैयार हैं।