हस्तरेखा शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की हथेली में कुछ खास तरह के निशान होते हैं उन्हें अपने जीवन में खूब सफलता, मान-सम्मान, धन-दौलत मिलती है। ये निशान हथेली में मौजूद रेखाओं से ज्यादा ताकतवर होते हैं और व्यक्ति की किस्मत बदल देते हैं।
वहीं कुछ निशान ऐसे भी होते हैं जो बेहद अशुभ होते हैं और उनका हथेली में होना जातक की बर्बादी की वजह बन जाता है। आज हम एक ऐसे बेहद शुभ निशान के बारे में बताएंगे जिसका हाथ में होना किस्मत किसी ईश्वर के आशीर्वाद से कम नहीं है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर बनने वाला ‘H’ का निशान होना बेहद शुभ होता है। यह निशान हथेली की 3 अहम रेखाओं से मिलकर बनता है। ये रेखाएं हैं – हृदय रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा। हथेली में ये निशान बीच में बनता है। ज्योतिषी बताते हैं कि जिन लोगों की हथली में ‘H’ का यह निशान या आकृति बनती है, वे अपने जीवन में 40 की उम्र के बाद बेशुमार तरक्की, पैसा और सुख हासिल करते हैं। ऐसे जातक भले ही कितने भी गरीब परिवार में पैदा हुए हों या उन्हें जीवन के शुरुआती सालों में कितना भी संघर्ष करना पड़ा हो लेकिन 40 साल की उम्र के बाद उनका जीवन पूरी तरह से बदल जाता है।
ये जातक 40 साल की उम्र के बाद करियर में तेजी से तरक्की पाते हैं और इतने ऊंचे मुकाम पर पहुंचते हैं, जिसकी कल्पना उन्होंने खुद भी कभी नहीं की होती है। वे अपार धन-दौलत के मालिक बनते हैं और दुनिया की तमाम सुख-सुविधाओं का लाभ उठाते हैं। ये भी कह सकते हैं कि वे इस उम्र के बाद लग्जरी लाइफ जीते हैं। उन्हें अपने जीवन में किए गए पूरे संघर्ष और मेहनत का फल 40 के दशक के बाद ही मिलता है। इसके बाद वे पूरी जिंदगी ऐशोआराम, सुख और सम्मान से जीते हैं और कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखते।
Sawan 2022: शिवलिंग पर इस तरीके से अर्पित करें अक्षत, पूरी होगी हर मनोकामना
Sawan Shivratri पर बन रहा विशेष संयोग, महादेव के साथ ही बरसेगी मां पार्वती की भी कृपा
Fungal Infection: मानसून ने बढ़ाई फंगल इंफेक्शन की समस्या, तो इन घरेलू उपायों से पायें आराम