राष्ट्रपति ट्रंप ने कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए करी पूजा, वाइट हाउस में कराया शांति पाठ

img

न्यूयॉर्क॥ यूएसए में कोविड-19 ने कहर बरपा रखा है। यहां पर अब तक 74,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। अमरीका में हर मोर्चे में पर स्थिति बदतर होती जा रही है। यहां पर राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के मौके पर वाइट हाउस के रोज गार्डन में एक हिंदू पुजारी ने पवित्र वैदिक शांति पाठ कराया।

trump

खबर के मुताबिक, इस शांति पाठ की सलाह खुद यूएसए प्रेसिडेंट ट्रम्प ने दी थी। ये COVID-19 जैसी ग्लोबल संकट से सुरक्षा और बेहतर सेहत को लेकर की गई थी। यह शांति पाठ पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ पूरी कराई गई है। इस दौरान ट्रम्प भी मौजूद थे।

इस पाठ को ऩ्यू जर्सी के बीएपीएस स्वामीऩारायण मंदिर के पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट ने किया। इस मौके पर उन्होंने संस्कृत के श्लोकों को पढ़ा और ईश्वार से शांति की प्रार्थना की। इस मौके पर कुछ अन्य धर्मों के नेता भी मौजूद थे। इस दौरान ब्रह्मभट्ट ने कई श्लोकों के जरिए कोविड-19 से पैदा समस्या से उभरने की प्रार्थऩा की। उन्होंने अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर वहां उपस्थित लोगों को इसका अर्थ भी समझाया। उन्होंने बताया कि यह यजुर्वेद से ली गई वैदिक प्रार्थना है।

ब्रहमभट्ट ने रोज गार्डन में शांति पाठ के प्रार्थना का अंग्रेजी में अनुवाद किया। पंडित ने बताया कि यह प्रार्थना स्वर्ग में शांति की बात करती है। धरती और आसमान में, जल में, पेड़-पौधों पर शांति, ठोस निर्णयों पर शांति हो।

पढि़ए-Mother’s Day: मुसीबत में माँ ही याद आती है?

Related News