टीबी के इलाज का बहाना बनाकर स्पा में, पत्नी को रंगे हाथों पकड़ पति ने काटा भारी बवाल

टीबी के इलाज का बहाना बनाकर स्पा में, पत्नी को रंगे हाथों पकड़ पति ने काटा भारी बवाल

साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-90 स्थित एक नामी शॉपिंग मॉल के बाहर दिनदहाड़े उस वक्त जोरदार हंगामा शुरू हो गया, जब एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को मसाज पार्लर से निकलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

महिला अपने पति से बीमारी का बहाना बनाकर घर से गांव जाने की बात कहकर निकली थी, मगर मॉल के बाहर अचानक पति से सामना होते ही सड़क पर भारी विवाद खड़ा हो गया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक चलती रही, जिससे आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और किसी ने इस पूरे ड्रामे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

टीबी का इलाज कराने गांव जाने की कही थी बात, मुखबिर की सूचना पर पहुंचा पति

पति का गंभीर आरोप है कि उसकी पत्नी ने घर पर खुद को टीबी (ट्यूबरकुलोसिस) की बीमारी होने की बात कही थी और दावा किया था कि वह अपने गांव जाकर इलाज कराएगी। 

कई दिन बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं लौटी, तो पति को शक हुआ। इसी बीच पति के किसी परिचित ने महिला को सेक्टर-90 के मॉल परिसर में घूमते हुए देख लिया और तुरंत पति को फोन पर सूचना दे दी। खबर मिलते ही पति सीधे मॉल पहुंचा और जैसे ही महिला स्पा सेंटर से बाहर निकली, पति ने उसे वहीं रोक लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति ने महिला का हाथ मजबूती से पकड़ रखा है और उस पर धोखेबाजी के गंभीर आरोप लगा रहा है।

हाथापाई की नौबत: महिला ने दी थप्पड़ मारने की चेतावनी, पति बोला- 'मुझे मेरी बेटियां चाहिए'

सड़क पर चल रहे इस विवाद के दौरान महिला निरंतर अपना हाथ छुड़ाने के लिए झटपटाती नजर आई और उसने पति को थप्पड़ मारने तक की धमकी दे डाली। वहीं, लाचार और आक्रोशित पति अपनी दोनों बेटियों की दुहाई देते हुए बार-बार कह रहा था कि उसे सिर्फ अपनी दोनों बच्चियों की कस्टडी चाहिए। राहगीरों की भीड़ के सामने दोनों के बीच काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा। 

वारदात की वीडियो क्लिप इंटरनेट पर तेजी से फैलने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और संबंधित थाना क्षेत्र का निर्धारण कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।