इन 3 जगहों पर होती है रावण की पूजा, दूसरे का नाम जानकर चौंक जाएंगे आप

img

अजब-गजब ।। 8 अक्टूबर को हिंदुस्तान में दशहरा मनाया जाएगा। पूरे देश में रावण का पुतला जलाया जाता है और राम की पूजा की जाती है। लेकिन हिंदुस्तान में ऐसी कई जगहें हैं, जहां पर राम की नहीं बल्कि रावण की पूजा की जाती है।  आइए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर हिंदुस्तान के किन स्थानों पर की जाती है रावण की पूजा?

मध्य प्रदेश- MP के विदिशा जिले में एक गांव है, जहां राक्षसराज रावण़ का मंदिर बना हुआ है। यहां रावण की पूजा होती है। यह रावण का मध्य़प्रदेश में पहला मंदिर था। मध्यप्रदेश के ही मंदसौर जिले में भी रावण की पूजा की जाती है।

पढ़िए-हिंदुस्तान का ऐसा अनोखा मंदिर जहाँ आज भी देवी का रूप बदलता है दिन में तीन बार!

उत्तर प्रदेश- यूपी के मशहूर शहर कानपुर में रावण एक बहुत ही प्रसिद्ध दशानन मंदिर है। कानपुर के शिवाला इलाके के दशानन मंदिर में शक्ति के प्रतीक के रूप में रावण की पूजा होती है तथा श्रद्धालु तेल के दिए जलाकर रावण से अपनी मन्नतें पूरी करने की प्रार्थना करते हैं।

कर्नाटक- कोलार जिले में लोग फसल महोत्सव के दौरान रावण की पूजा करते हैं और इस मौके पर जुलूस भी निकाला जाता है। ये लोग रावण की पूजा इसलिए करते हैं क्योंकि वह शिव का परम भक्त था। लंकेश्वर महोत्सव में भगवान शिव के साथ रावण की प्रतिमा भी जुलूस में निकाली जाती है। इसी राज्य के मंडया जिले के मालवल्ली तहसील में रावण का एक म़ंदिर भी है।

Related News