Rohit Sharma ने IPL के पहले मैच में बनाया रिकॉर्ड, लिस्ट में सहवाग सबसे ऊपर

img

मुंबई, 27 मार्च। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल के 15 वें सत्र में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए पहले ही मैच में एक अहम रिकार्ड अपने नाम किया है। रोहित मैच के पहले ही ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर एक छक्का लगाकर आईपीएल के पहले ही ओवर में सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गये हैं।

Rohit Sharma

आपको बता दें कि आईपीएल में पहले ही ओवर में सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग पहले नंबर पर हैं। सहवाग के नाम 12 छक्के हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हैं। रोहित के नाम 10 छक्के हैं , लोकेश राहुल के 9 जबकि विराट कोहली के नाम 6 छक्के हैं।

आईपीएल में पहले ओवर में सबसे ज्यादा बार छक्के लगाने वाले दुनिया भर के बल्लेबाजों की बात करें तो इसमें सहवाग और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 12-12 छक्के लगाकर संयुक्त रुप से पहले नंबर पर हैं जबकि रोहित शर्मा (Rohit Sharma)और ब्रेंडन मैकुलम के नाम 10- 10 छक्के हैं।

जिस बैट्समैन पर सबसे ज्यादा विश्वास करते थे कोहली, Rohit Sharma के आते ही करियर पर मंडराया संकट

Rohit Sharma नहीं बल्कि ये 2 क्रिकेटर अब बन जाएंगे कोहली के दुश्मन, विराट कप्तानी में रखते थे बाहर

रोहित की दूर हुई टेंशन, भारतीय टीम को मिला अब तक का सबसे खतरनाक क्रिकेटर

Related News