G20 सम्मेलन से पहले सऊदी अरब ने रियाद के नोट पर छपे हिंदुस्तान के गलत नक्शे को वापस ले लिया है। दरअसल, 20 रियाल बैंक नोट पर हिंदुस्तान का गलत नक्शा दर्शाया गया था, जिसमें अविभाजित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग दिखाया गया था। हिंदुस्तान ने इस पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद नोट को वापस ले लिया गया है।

खबर के अनुसार न सिर्फ नोट को वापस लिया गया, बल्कि उसकी छपाई पर बैन लगा दिया है। सऊदी अरब के सामने रियाद में हिंदुस्तानी राजदूत औसाफ सईद ने 28 अक्टूबर को मुद्दा उठाया था। बीस रियाल के नोट में बनाए गए वैश्विक मैप में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को हिंदुस्तान से अलग दर्शाया गया था।
विवादित बैंक नोट में एक ओर किंग सलमान और G20 सऊदी समिट का लोगो था, तो दूसरी ओर G20 मुल्कों को ग्लोबल नक्शा था। मैप में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके), गिलगित-बाल्टिस्तान समेत पूरे जम्मू-कश्मीर को अलग राष्ट्र के रूप में दिखाया गया था।
 (1)_984712539_100x75.jpg)
_1656005896_100x75.png)

_396909645_100x75.png)
