
नई दिल्ली ।। हमेशा सुर्खियों रहने वाले शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने पीएम मोदी को जो पत्र भेजा है, उससे सनसनी फैल गई है। पत्र में रिजवी ने सभी प्राथमिक मदरसे बंद करने की मांग की है। उनकी दलील है कि अगर यह सभी प्राथमिक मदरसे बंद नहीं हुए तो भारत में 15 वर्ष में आधे मुस्लिम आइएसआइएस समर्थक हो जाएंगे।
वसीम रिजवी का कहना है कि देश के सभी प्राथमिक मदरसे बंद हों वरना 15 वर्ष में देश के आधे से ज्यादा मुस्लिम हो आइएसआइएस समर्थक हो जाएंगे। रिजवी ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने देश भर के प्राथमिक मदरसे बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सब मदरसे मुसलमानों को सामाजिक शिक्षा से दूर कर रहे हैं।
पढ़िए- बजट आने से पहले ही पीएम मोदी ने ले लिए ये 5 बड़े फैसले, जानकर महागठबंधन की उड़ गए होश
देवबंद और वहाबी मदरसे, मुसलमान बच्चों में इस्लाम का गलत प्रचार करके जेहाद के लिए तैयार कर रहे हैं। कट्टरपंथी मानसिकता उनके जेहनों में भरी जा रही है। इन्हीं देवबंद और वहाबी मदरसों से देश में जेहाद की लड़ाई शुरु होगी। हमको अपने बच्चों ने इनसे बचाना होगा।
वसीम ने कहा कि हमने भारत के पीएम को पत्र लिख कर कहा है कि भारत में प्राइमरी मदरसों को बंद किया जाए। अगर कोई बच्चा मदरसे में दीनी पढ़ाई करना चाहता है तो उसे हाईस्कूल के बाद ही प्रवेश दिया जाए।
उन्होंने ने कहा कि इससे मुसलमान समाज दूसरे धर्मों के खिलाफ फैलाई जाने वाली नफरतों से अलग हो पाएगा। इसके साथ ही बच्चा खुद फैसला करेगा कि उसे मदरसे में पढऩा है या नहीं। उन्हें बचपन से मदरसे में पढ़ा कर उनकी सामाजिक जिंदगी खराब की जा रही है।
वसीम रिजवी ने कहा मदरसों में छात्रों को निशाना बनाते हुए आंतकी संगठन ISIS की विचारधारा को फैलाया जा रहा है। रिजवी ने कहा कि मदरसों में छात्रों को निशाना बनाते हुए आंतकी संगठन ISIS की विचारधारा को फैलाया जा रहा है।