भारत में COVID के नये मामलों में फिर एक बार कमी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 43,504 रोगी मिले। 44,204 स्वस्थ हुए तथा 908 लोगों ने इस आपदा से जान गंवा दी। इस के चलते सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र (9,083) तथा केरल (13,772) में सामने आए। इन दोनों राज्यों में फिलहाल सबसे अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है।

पिछले दिन भारत में आए कुल मामलों के 53% मामले इन्हीं दोनों प्रदेशों में सामने आए हैं। गुरूवार को एक्टिव केस मतलब इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,625 की कमी आई है। एक दिन पहले ही इसमें 336 की वृद्धि दर्ज की गई थी। बीते 105 दिन में यह पहली बार था जब सक्रीय मामले बढ़े थे। इससे पूर्व 12 मई को इसमें 6,399 का उछाल आया था।
भारत में कोविड आपदा आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए मामले आए: 43,504
- बीते 24 घंटे में कुल स्वस्थ हुए: 44,204
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 908
- बीते तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.07 करोड़
- बीते तक ठीक हुए: 2.98 करोड़
- बीते तक कुल मौतें: 4.05 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या- 4.53 लाख
_1784472499_100x75.png)
_1616867624_100x75.png)
_249235782_100x75.png)
_869760504_100x75.png)
_150550350_100x75.png)