img

न्यूयॉर्क॥ तमाम मनुहार के बावजूद फरवरी में अपनी हिंदुस्तान यात्रा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पाकिस्तान नहीं जाने का फैसला किया है। पाकिस्तान की कोशिश थी कि ट्रम्प हिंदुस्तान के बाद उनके यहां आएं, जिससे वह दुनिया को संदेश दे पाए। ट्रम्प का इनकार आतंकवाद पर पाकिस्तान के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।

आमतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री हिंदुस्तान-पाकिस्तान का साथ-साथ दौरा करते रहे हैं। पिछले साल जुलाई में अमेरिका यात्रा के दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्रम्प को आमंत्रित किया था। जब ट्रम्प की हिंदुस्तान यात्रा की योजना बनी तो पाकिस्तान ने टंप को अपने यहां बुलाने के लिए पूरी ताकत लगाई। हिंदुस्तान को इस पर आपत्ति थी।

पढ़िए-भारत के आगे झुका पाकिस्तान, इमरान को अब समझ आई हिंदुस्तान की अहमियत

सूत्रों ने बताया कि ट्रम्प ने पाकिस्तान को अलग से कार्यक्रम बनाने का आश्वासन दिया है। सूत्रों के मुताबिक, ट्रम्प की पहली हिंदुस्तान यात्रा दो दिवसीय होगी। इसके लिए 24 और 25 फरवरी की तारीख लगभग तय है। हिंदुस्तान में ट्रम्प के सारे कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। हालांकि, इस पर अभी अंतिम सहमति बननी बाकी है। हिंदुस्तान यात्रा के दौरान ट्रम्प पीएम नरेंद्र मोदी की ‘हाउडी मोदी कार्यक्रम की तर्ज पर गुजरात और दिल्ली में कार्यक्रम कर सकते हैं। ट्रम्प ताजमहल का दीदार करने आगरा भी जा सकते हैं।