धर्म परिवर्तन का शिकार हो चुकी हैं ट्रंप की बेटी इवांका, वजह है हैरान करने वाली

img

नई दिल्ली॥ ट्रम्प ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उनकी पत्नी मिलानिया भी मौजूद थीं। ट्रम्प की बेटी इवांका पहले भी हिंदुस्तान के दौरे पर आ चुकी हैं। उन्होंने जैरेड से लव मैरिज से की थी।

इवान्का को जैरेड से विवाह करने के लिए अपना धर्म भी बदलना पड़ा था। जैरेड यहूदी धर्म से हैं और उन्होंने हार्वर्ड से अपनी पढ़ाई की है। वे फिलहाल डॉनाल्ड ट्रम्प के दिग्गज सलाहकार के तौर पर काम कर रहे हैं और उनके साथ ही हिन्दुस्तान के दौरे पर आए हैं। कशनर ने एमबीए की डिग्री हासिल की है। इवांका और कशनर की बात करें तो, इन दोनों की मुलाकात साल 2007 में हुई थी। बताया जाता है कि जैरेड की मां को इवांका के साथ रिश्ते से आपत्ति थी।

दरअसल इवान्का क्रिश्चियन थीं और वो लोग यहूदी धर्म से थे। ऐसे में इवान्का ने जैरेड से शादी के लिए अपना धर्म बदल लिया। साल 2009 में दोनों की शादी हुई, इनके 3 बच्चे हैं। हालांकि, इवांका के धर्म परिवर्तन पर तब ट्रम्प ने नाराजगी जताई थी। अहमदाबाद में ट्रम्प का विमान हवाई अड्डे पर पहुंचा तो पहले इवांका बाहर आईं, इसके कुछ देर बाद डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पत्नी मिलानिया के साथ बाहर आए।

पढ़िए-जब ताजमहल की चक्कर में भिखारी बन गए थे डोनाल्ड ट्रंप, वजह जान रह जाएंगे हैरान

आपको बता दें कि जब ट्रंप की बेटी ने धर्म बदला तो ट्रंप को लगा कि वो धर्म परिवर्तन का शिकार हुई हैं। लेकिन जब मामला बढ़ा तो इवांका ने कहा कि मैन खुद धर्म परिवर्तन किया है।

Related News