नाली को लेकर हुआ झगड़ा, गोली चलने से 2 की मौत, 6 लोग घायल

img

नई दिल्ली॥ नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र स्थित नई बस्ती बैरंगपुर गांव में गुरुवार सुबह नाली को लेकर हुए झगड़े में गोली चलने से एक महिला सहित 2 लोगों की मौत, जबकि आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में 2 लोगों को अरेस्ट कर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपायुक्त राजेश कुमार सिंह का कहना है कि थाना दादरी क्षेत्र के नई बस्ती बैरंगपुर गांव में रहने वाले बिरेंद्र की पत्नी मीनू और विनीत की पत्नी अंजलि के बीच गुरुवार सुबह नाली के पानी को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़े में दोनों पक्षों के पुरुष भी शामिल हो गए।

उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे फरसे और फिर गोली चली। गोली लगने से रविंदर, ब्रह्म सिंह तथा पड़ोस में रहने वाली महिला प्रेम घायल हो गए। डीसीपी का कहना है कि घायल रविंदर और प्रेम की मौत हो गई, जबकि ब्रह्म सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना में कुछ और लोग घायल हुए हैं।

सिर पर फरसा लगने से घायल एक व्यक्ति की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने विनीत और उसकी पत्नी अंजलि को अरेस्ट कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना के अन्य आरोपी सुंदर, ललित, अमित, गौरव, सत्ते, अनुज की पुलिस तलाश कर रही है।

घटना के बाद फैले तनाव को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। नोएडा। नोएडा में पुलिस ने गुरुवार सुबह दो शराब तस्करों को अरेस्ट कर उनके पास से 144 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर, थाना बीटा-2 क्षेत्र के सेक्टर 33 के पास से एक वाहन को जांच के लिए रोका और जब वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 144 पेटी हरियाणा मार्का शराब मिली।

पढि़ए-दो साल पहले हो गया था कत्ल, फिर एक दिन मुर्दें को जिंदा देखकर उड़ गए होश॰॰॰

उन्होंने कहा कि पुलिस ने वाहन में सवार सुमित और योगेश को अरेस्ट किया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे काफी दिनों से शराब तस्करी के धंधे में संलिप्त हैं। बरामद की गई शराब की कीमत करीब 6 लाख रु है।

Related News