img

तरनतारन में पंजाब पुलिस में तैनात एक एएसआई के जवान बेटे की सर्विस रिवॉल्वर से अचानक गोली लगने से जान चली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहा था, इसी दौरान उसकी रिवॉल्वर नीचे गिर गई और गोली चल गई। गोली उसी कमरे में बिस्तर पर बैठे उनके बेटे को लगी। जिससे उसकी मौत हो गई।

22 वर्षीय युवक परिवार का इकलौता बेटा था। मृतक युवक की पहचान सनमदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है।