UP Election 2022: अब ओवैसी ने धर्म को लेकर खेला बड़ा दांव, मुसलमानों को लेकर कही ये बात

img

लखनऊ। आने वाले दिनों में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) देखते हुए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने धर्म को लेकर बड़ा दांव खेला है।

UP Election 2022

राजनीतिक दलों पर बोला हमला (UP Election 2022)

ओवैसी ने एक बार सभी राजनीतिक दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में मुसलमानों का उत्पीड़न हुआ है। सभी राजनैतिक दल उन्हें सिर्फ वोट बैंक के नजरिए से ही देखते हैं। दरअसल असदुद्दीन ओवैसी ने गुरुवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर सभी राजनैतिक दलों पर निशाना साधा।

मुसलमानों का उत्पीड़न हुआ

उन्होंने कहा कि ” उत्तर प्रदेश में मुसलमानों का तुष्टीकरण नहीं बल्कि उत्पीड़न हुआ है। सभी राजनीति दलों ने मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक के नजरिए से ही देखा है। ओवैसी ने कहा कि राजनीतिक दलों ने जानबूझकर मुस्लिम समुदाय को गरीब रखा और उन्हें डरा कर वोट लेते रहे। उन्होंने कहा मुस्लिम बच्चों के लिए अधिक से अधिक स्कूल खोले जाने चाहिए और मुस्लिम बहुल इलाकों में और अधिक बैंक खोले जाने की आवश्यकता है।”(UP Election 2022)

कहा-किसी से नहीं डरेंगे (UP Election 2022)

बता दें कि इससे पहले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी बरेली पहुंचे थे। वहां भी उन्होंने एसपी, बीएसपी और कांग्रेस पर जमकर शब्द बाण छोड़े। उन्होंने कहा कि “ना हम मोदी से डरेंगे, ना हम योगी से डरेंगे, ना हम अखिलेश की बातों में आएंगे, ना हम उस बूढ़ी कांग्रेस की बातों में आएंगे।’ उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी मिले थे, गाना बना था- यूपी को दो लड़कों का साथ पसंद है, फिर सपा बसपा मिल गए,राहुल गांधी यहां से भाग कर केरल चले गए।”

UP Election 2022: मुख्यमंत्री ने बढ़ाई रसोइयों-अनुदेशकों की सैलरी, साथ ही किया ये बड़ा ऐलान

Related News