आर-पार के मूड में कांग्रेस! उत्तराखंड में 70 विधानसभा और 25 जिलों के प्रभारियों का ऐलान, चेक करें अपने इलाके का नाम

आर-पार के मूड में कांग्रेस! उत्तराखंड में 70 विधानसभा और 25 जिलों के प्रभारियों का ऐलान, चेक करें अपने इलाके का नाम

उत्तराखंड में सांगठनिक ढांचे को जमीनी स्तर पर धार देने और सत्ता में वापसी की रणनीति के तहत कांग्रेस ने राज्यभर के जिला व विधानसभा प्रभारियों की विस्तृत सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा (पूर्व में गणेश गोदियाल) के नेतृत्व में संगठन के उपाध्यक्षों को विभिन्न फ्रंटल संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों का कामकाज भी आवंटित किया गया है। राजधानी देहरादून के राजनीतिक महत्व को देखते हुए पार्टी ने यहां तजुर्बेकार नेताओं पर दांव खेला है।

टिहरी निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजय गुनसोला को देहरादून शहर का प्रभार सौंपा गया है, जबकि एनडी तिवारी, बहुगुणा और हरीश रावत सरकारों में राज्यमंत्री रह चुके वरिष्ठ नेता डॉ. संजय पालीवाल को पछवादून और जमीनी स्तर पर सक्रिय अरविंद प्रधान को परवादून की जिम्मेदारी दी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने और महिला सुरक्षा, बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ जनआंदोलन खड़ा करने का संकल्प दोहराया है।

कुमाऊं से गढ़वाल तक नई टीम तैयार

सांगठनिक जिलों के स्तर पर पार्टी ने संतुलन साधते हुए पौड़ी में धीरेंद्र प्रताप, हरिद्वार ग्रामीण में दर्शनलाल, रुड़की ग्रामीण में संजय जैन, पछवादून में संजय पालीवाल, रुद्रपुर शहर में मधु सांगुड़ी, उधमसिंह नगर में सतीश नैनवाल, अल्मोड़ा में हेमंत बगड़वाल, चंपावत में राजेंद्र पाल, पुरोला में नीरज त्यागी, उत्तरकाशी में अभिषेक सिंह, देवप्रयाग में राकेश राणा, टिहरी में वीरेंद्र पोखरियाल, रुद्रप्रयाग में दीप शर्मा, चमोली में नवीन जोशी, हरिद्वार शहर में नरेंद्र राणा, रुड़की शहर में राव शेर मोहम्मद, कोटद्वार ग्रामीण में राकेश लाल, कोटद्वार शहर में अनिल भास्कर, काशीपुर शहर में सुमित्तर भुल्लर, हल्द्वानी शहर में शोभा बिष्ट, रानीखेत में संदीप चीमा, नैनीताल में डॉ. गणेश, बागेश्वर में पुष्कर जैन, पिथौरागढ़ में संजय किरोला और डीडीहाट में राजेंद्र टांगरिया को कमान दी गई है।

विधानसभा स्तर पर भी सभी 70 सीटों पर प्रभारियों और सचिवों की तैनाती कर दी गई है। गढ़वाल मंडल की प्रमुख सीटों पर पुरोला में मनीष राणा, यमुनोत्री में भूपेंद्र लिंगवाल, गंगोत्री में नवनीत कुकरेती, बद्रीनाथ में चंद्रशेखर पल्लव, थराली में वीरेंद्र रावत थोकदार, कर्णप्रयाग में सुदर्शन शाह, केदारनाथ में विजेंद्र रावत, रुद्रप्रयाग में कुंवर सजवाण, घनसाली में महेश जोशी, देवप्रयाग में वीरेंद्र सिंह, नरेंद्रनगर में यशपाल चौहान, प्रतापनगर में त्रिलोक सजवाण, टिहरी में देवेंद्र पाल, धनोल्टी में संदीप चमोली, चकराता में नितिन प्रकाश, विकासनगर में सागर मनवाल, सहसपुर में जगदीश चौहान, धर्मपुर में सुधीर शांडिल्य, रायपुर में रुचि कैंतुरा, राजपुर रोड में राकेश अग्रवाल, देहरादून कैंट में गुरजीत लहरी, मसूरी में आमेंद्र बिष्ट, डोईवाला में सोहन लाल और ऋषिकेश में सुनिता प्रकाश को जिम्मेदारी मिली है।

मैदानी क्षेत्र हरिद्वार के तहत हरिद्वार में संजय सैनी, बीएचईएल रानीपुर में प्रदीप चौधरी, ज्वालापुर में राजीव चौधरी, भगवानपुर में स्वाति नेगी, झबरेड़ा में प्रवीन त्यागी, पिरान कलियर में अशोक धीमान, रुड़की में संजय शर्मा, खानपुर में प्रणय प्रताप, मंगलौर में विनीत भट्ट, लक्सर में शाहिद हसन और हरिद्वार ग्रामीण में ओमप्रकाश सती मोर्चा संभालेंगे।

पौड़ी और कुमाऊं मंडल के विधानसभा क्षेत्रों में पौड़ी से मीना रावत, यमकेश्वर से गौरव अग्रवाल, श्रीनगर से सुरेंद्र रावत, चौबट्टाखाल से बलवीर सिंह, लैंसडौन से विजय रावत, कोटद्वार से सुमेंद्र बोहरा, धारचूला से प्रदीप पाल, डीडीहाट से जयसिंह दानू, पिथौरागढ़ से महेश पांडे, गंगोलीहाट से संतोष कुमार गोस्वामी, कपकोट से संदीप पटवाल, बागेश्वर से महेंद्र चंद, द्वाराहाट से परितोष जोशी, रानीखेत से दीप डांगी, सोमेश्वर से ललित बिष्ट, अल्मोड़ा से भगत सिंह, जागेश्वर से गोपाल सिंह बिष्ट, सल्ट से वरुण कपूर, लोहाघाट से पूरन सिंह कठैत, चंपावत से महेश दसीला, लालकुआं से प्रिमल राय, भीमताल से विपिन खोलिया, नैनीताल से गुरजीत सिंह, हल्द्वानी से मुशर्रफ हुसैन, कालाढूंगी से इंद्रपाल आर्य, रामनगर से मुकुल बलूटिया, जसपुर से दीपिका गुड़िया, काशीपुर से रदीश भतीजा, बाजपुर से त्रिनाथ बिस्वास, गदरपुर से मोहन खेड़ा, रुद्रपुर से वरुण चौधरी, किच्छा से सुभाष बेहड़, सितारगंज से शंकर दत्त जोशी, नानकमत्ता से अरविंद कुमार और खटीमा से विमला सजवाण संगठन को धार देंगे।