Uttarakhand Voter List 2026: वोटर लिस्ट से कट गया है नाम? घबराएं नहीं, बस तुरंत कर लें ये एक काम
उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची तीन अक्टूबर को जारी हुई। इसमें कुल 71.58 लाख मतदाता दर्ज हैं। विशेष गहन संशोधन (SIR) के बाद करीब 8 लाख नाम घटे हैं।
कांग्रेस ने 14 लाख मतदाता घटने का दावा किया है। कांग्रेस नेता मनोज रावत के अनुसार, पहले राज्य में 85.19 लाख मतदाता थे।
चुनाव आयोग के मुताबिक, 8 जून को 79.6 लाख मतदाता थे। दावों और आपत्तियों की प्रक्रिया के बाद 1.29 लाख नए नाम जुड़े। वहीं, 1.04 लाख नाम हटाए गए।
अंतिम सूची में 37.37 लाख पुरुष और 34.21 लाख महिलाएं हैं। इसमें 212 थर्ड जेंडर मतदाता भी शामिल हैं। 18-19 आयु वर्ग के 72,656 और 80+ उम्र के 1.22 लाख मतदाता हैं।
इस संशोधन की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 तय की गई थी।
छूटे हुए मतदाता क्या करें?
सूची से बाहर रहे लोग अब भी आवेदन कर सकते हैं। वे ECI-NET ऐप या BLO के जरिए फॉर्म 6 भरें। इसके लिए स्पेशल कैंप लगाए जाएंगे।
BLO घर-घर जाकर पुरानी और नई सूची का मिलान करेंगे। पात्र पाए जाने पर वे लोगों से फॉर्म 6 भरवाएंगे। युवा और पहली बार वोट देने वालों की भी मदद की जाएगी। छूटे मतदाताओं की सूची राजनीतिक दलों के साथ भी साझा होगी।