BJP के इस दिग्गज नेता का हुआ निधन, खबर लगते ही फूंट-फूंटकर रो पड़े पार्टी कार्यकर्ता

img

नई दिल्ली॥ भारतीय जनता पार्टी में उस समय शोक की लहर दौड़ पड़ी, जिस वक्त पार्टी के एक दिग्गज नेता की मौत की खबर मिली। सूचना पाते ही पार्टी कार्यकर्ताओं को तगड़ा झटका लगा है।

दरअसल, हरियाणा राज्य के करनाल से बीजेपी के पूर्व सांसद व दिग्गज पत्रकार अश्विनी कुमार चोपड़ा का शनिवार को निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे और बहुत वक्त से कैंसर से पीड़ित थे। खबर के मुताबिक, दिग्गज पत्रकार व पूर्व सांसद अश्विनी कुमार चोपड़ा ने गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में शनिवार को 11:40 बजे आखिरी सांस ली। कैंसर की बीमारी से पीड़ित अश्विनी कुमार को 06 जनवरी 2020 को मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उनका इलाज डॉक्टर अश्विनी वैद्य कर रहे थे।

पढ़िए- दोषियों को लेकर निर्भया की मां ने पीएम मोदी से कर दी ये मांग, कहा- एक फरवरी को सुबह 6 बजे॰॰॰

अश्विनी कुमार चोपड़ा 2014 से 2019 तक हरियाणा के करनाल संसदीय क्षेत्र से सांसद रहे। पिछले वर्ष हुए आम इलेक्शन में चोपड़ा ने स्वास्थ्य ठीक नहीं रहने का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उनका जन्म 11 जून 1956 को जालंधर में हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने 16वीं लोकसभा इलेक्शन में उन्हें करनाल से टिकट दिया था और उन्होंने जीत भी हासिल की थी।

Related News