
मुरादाबाद. बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में पार्टी के एक पूर्व विधायक की जुबान गठबंधन के उत्साह में फिसल गई। पूर्व विधायक ने कहा कि अब सपा-बसपा साथ हैं। चुनाव में भाजपा का सफाया तय है। चुनाव बाद सपा और बसपा के कार्यकर्ता भाजपा वालों को सड़क पर सबक सिखाएंगे।
अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर ठाकुरद्वारा से बसपा के पूर्व विधायक विजय यादव अति उत्साहित हो गए। पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक पर निशाना साधा। भीड़ ने तालियों से उत्साह बढ़ाया तो यहां तक बोल गए कि चुनाव के बाद सपा-बसपा के कार्यकर्ता भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क पर सबक सिखाएंगे।
#WATCH BSP leader Vijay Yadav in Moradabad: Inn BJP waalon ko toh dauda dauda kar maarenge. Ghabrane ki zaroorat nahi hai. Aaj inhe nani yaad aagai hogi, mari hui nani, ki SP-BSP ek hogaye. (Note: Strong language) (15.01.2019) pic.twitter.com/Y5jkzB0Hs0
— ANI UP (@ANINewsUP) January 16, 2019
बसपा नेता के इस बोल से मंच पर बैठे कई बसपाई और सपाई नेता असहज हो गए, लेकिन पूर्व विधायक के चेहरे पर कोई शिकन नहीं दिखी। जानकारी के अनुसार सभा स्थल पर मौजूद लोकल इंटेलिजेंस यूनिट ने अपनी रिपोर्ट में भी पूर्व विधायक के बिगड़े बोल का जिक्र किया है।