एल्विश के बाद अब फंसे मुनव्वर फारूकी; लिए गए पुलिस हिरासत में, आधी रात को कर रहे थे ये काम

img

अभी हाल ही में एल्विश को सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में पुलिस ने अरेस्ट किया था। एल्विश फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। वहीं, एल्विश के बाद बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मुंबई के फोर्ट इलाके में सबलान हुक्का बार पर आज आधी रात को पुलिस ने छापा मारा। तब पुलिस ने 13 लोगों को अरेस्ट किया था और माना जा रहा है कि इन 13 लोगों में मुनव्वर भी शामिल था।

मुंबई पुलिस के मुताबिक सबलान हुक्का बार के हुक्के में प्रतिबंधित तंबाकू का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद देर रात बार में छापेमारी की गई। तभी पुलिस को एहसास हुआ कि वहां मौजूद लोग प्रतिबंधित तंबाकू युक्त हुक्का पी रहे हैं। लिहाजा पुलिस ने बार में मौजूद 13 लोगों को हिरासत में ले लिया। समझा जाता है कि इसमें मुनव्वर भी है।

पुलिस ने कहा कि बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी और 13 अन्य को कल रात फोर्ट इलाके में हुक्का बार में छापेमारी के मामले में हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया।

बता दें कि अगर हर्बल हुक्का के नाम पर अवैध तंबाकू का सेवन करने का आरोप साबित हो जाता है तो मुनव्वर और अन्य पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है।

Related News