शादी के केक के अंदर निकला कुछ ऐसा, फूट-फूट कर रोने लगी दुल्हन

img

New Delhi. अधिकतर लोग अपनी शादी जैसे खास मौके पर केक काटकर जश्न मनाना पसंद करते हैं। लेकिन जब केक काटने पर उसमें थर्माकोल निकले तो आपके तो होश ही फाख्ता हो जाएंगे। क्यों पड़ गए न सोच में, मगर एक ऐसा ही वाकया हुआ है फिलीपींस की दुल्हन के साथ, जिन्होंने अपनी शादी के सुअवसर पर कैटरर को केक बनाने का ऑर्डर दिया था। लेकिन जब उन्होंने केक काटा तो उसके अंदर केक की जगह थर्माकोल निकला। यह देखकर दुल्हन फूट-फूटकर रोने लगी। उन्होंने कैटरर को गिरफ्तार करवा दिया।

बता दें कि 26 वर्षीय शाइन टामायो और 40 वर्षीय झोन शेन चेन ने फिलीपींस के पासिग शहर में अपनी शादी की शाही दावत का आयोजन किया था। जानकारी के मुताबिक इसके लिए पार्टी की सजावट, खाने और केक के लिए कैटरर को लगभग 2100 पाउंड दिए गए थे। लेकिन केक में केक कम थर्माकोल ज्यादा था।

केक के निचले दो हिस्सों को आईसिंग से कवर किया गया था। जैसे ही टामायो ने केक काटा, तो पाया कि केक के चारों ओर से आईसिंग की गई है और उसके अंदर थर्माकोल भरा हुआ है। इतना ही नहीं, जब वे चर्च सेरेमनी के बाद खाना खाने पहुंचे तो पाया कि मेहमानों के लिए खाने का इंतजाम भी नहीं था। उनके साथ बहुत बड़ी धोखाधड़ी हुई।

यह सब देखकर दुल्हन को अपमानित महसूस हुआ। उसने अपना चेहरा ढक लिया और अपने परिवार व दोस्तों के सामने तेज-तेज रोने लगी। उनके आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। दुल्हन की ऐसी हालत देखकर मेहमानों ने उन्हें और उनके कैटरर को स्थानीय पुलिस स्टेशन ले जाना बेहतर समझा।

पुलिस स्टेशन में दुल्हन ने कहा, ‘कैटरर क्रिसा कनानिया ने मेरी शादी की पार्टी को बर्बाद कर दिया। उन्होंने मुझसे जितने पाउंड मांगे, मैंने उतने दिए क्योंकि मैं अपनी शादी की पार्टी को बेहतरीन बनाना चाहती थी। मैं उनकी माफी स्वीकर नहीं करूंगी। मैं उनको जेल में देखना चाहती हूं।’ हालांकि, जांच-पड़ताल के बाद कैटरर क्रिसा को गिरफ्तार कर लिया गया।

खैर, इसके बाद नवविवाहित जोड़े को शादी की दावत देने के लिए पास के एक रेस्टोरेंट में जाने को मजबूर होना पड़ा। उन्होंने एक स्थानीय होटल में जाकर नूडल्स, चावल और खान-पान की अन्य सामग्री का ऑर्डर दिया।

Related News