img

ग्लूटेन फ्री डाइट हम में से कुछ लोगों के लिए अभी भी अनजान चीज हो सकती है तभी इस लेख में हम विस्तार से चर्चा करेंगे कि ग्लूटेन फ्री डाइट क्या है, इसके फायदे एवं नुकसान क्या है।

पिछले कुछ समय से ग्लूटेन फ्री डाइट को अपनाया जा रहा है। सेलिब्रिटी हो या एथलीट सब लोग ग्लूटेन फ्री डाइट को अपनाने का जोर दे रहें।

ग्लूटेन फ्री डाइट क्या है?

आपको बता दे ग्लूटेन फ्री डाइट के बारे में चर्चा करने से पहले हमको यह जानना होगा की आखिर ये ग्लूटेन क्या होता है।

ग्लूटेन फ्री डाइट क्या है

 

ग्लूटेन क्या है?

एक विशेष प्रकार की प्रोटीन है जो प्रोटीन के बहुत अच्छे प्राकृतिक स्रोतों जैसे मछली, अंडा, दूध और सब्जियों में नहीं पाया जाता बल्कि यह केवल कुछ विशेष प्रकार के अनाजो में ही मिलता है।इसके अलावा यह कुछ प्रोसेस्ड फूड में ये binding agent और flavouring agent के रूप में मिलाया जाता है।

वर्कआउट के बाद जरूर चेंज कर लेने चाहिए कपड़े, नहीं तो हो जाएंगी ये समस्याएं

अब चलिए जानते हैं कि मुख्य रूप से ग्लूटेन किसमें पाया जाता है।

  • गेंहू
  • जौ
  • Rye (सरसो)

इसके अलावा यह कभी कभी उन पदार्थों में भी पाया जाता है, जिन पदार्थों में इसके अस्तित्व की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

मैं ग्लूटेन फूड्स लिस्ट के बारे में चर्चा करने जा रहा, जिनमे ग्लूटेन कृत्रिम रूप से मिलाया जाता है।

  • Pizza
  • Pasta
  • Cereal
  • Baked पदार्थ
  • Soya sauce
  • Icecream

अब ग्लूटेन फ्री डाइट से मतलब ऐसे आहार से है जिसमे उपर्युक्त अनाज या उपर्युक्त प्रोसेस्ड फूड नहीं शामिल होते हैं।

आप ये सोच रहे होगे कि गेंहू, जौ और सरसो तो हमारे प्राथमिक भोजन में से एक है, तो इनसे हम लोग कैसे परहेज कर सकते हैं, तो इस प्रश्न का उत्तर समझने के लिए हम ये समझेंगे कि ये ग्लूटेन फ्री डाइट की हमको जरूरत क्यों है?

ग्लूटेन फ्री डाइट की आवश्यकता क्यों है?

कुछ लोगों में ग्लूटेन की संवेदनशीलता होती है मतलब उनको ग्लूटेन युक्त पदार्थों से एलर्जी होती है।

इसके अलावा ग्लूटेन फ्री डाइट की आवश्यकता निम्न स्थितियों में होती है।

  • सेलियक (celiac) रोग
  • गेंहू के प्रति संवेदनशीलता
  • Gluten ataxia
  • Non-celiac gluten sensitivity

चलिए अब इन स्थितियों के बारे में संक्षेप में जान लेते हैं।

Celiac disease

यह एक तरह की autoimmune प्रतिक्रिया है जो शरीर मे उपस्थित ग्लूटेन की वजह से होती है।इससे छोटी आंत की परत को नुकसान पहुंचता है।अगर इसका इलाज समय रहते नही हुआ तो बाद में हमारी छोटी आंत भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण करने में अक्षम हो जाती है और हमारा शरीर कुपोषण का शिकार हो जाता है।

Celiac disease के लक्षण
  • पेट के तेज दर्द
  • डायरिया (Diarrhoea)
  • Lower abdomen में तेज दर्द
  • Nausea

विटामिन बी12 क्या है,विटामिन बी12 के प्रमुख स्रोत, लाभ, कमी के लक्षण

Gluten ataxia

Gluten ataxia भी एक autoimmune disorder है जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है जिससे ऐच्छिक पेशियों  में कोई नियंत्रण नहीं रहता है।

Non-celiac gluten sensitivity

Non-celiac gluten sensitivity और celiac disease के लक्षणों में कोई खास अंतर नही होता है।अंतर बस इतना है कि celiac disease में छोटी आंत की परत को नुकसान होता है जबकि अभी तक जितने भी स्टडीज या रिसर्च हुए उन सभी में यह रिज़ल्ट आया कि Non-celiac gluten sensitivity में छोटी आंत की परत को कोई नुकसान नही हुआ।

मुझे celiac disease नहीं है तो क्या मैं ग्लूटेन फ्री डाइट ले सकता हूं?

अब आपके मन में ये प्रश्न आ रहा होगा कि अगर हमको celiac disease या कोई भी उपर्युक्त medical conditions नहीं है तो क्या हम ग्लूटेन फ्री डाइट ले सकता हूं।

इसका उत्तर है कि नहीं, क्योंकि ग्लूटेन फ्री डाइट में कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ नहीं शामिल जो हमारे शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।ग्लूटेन फ्री डाइट में साबुत अनाज नही शामिल जो डायबिटीज के रोगियों, हृदय के रोगियों और मोटापे के शिकार लोगों के लिए अत्यंत जरूरी है। अतः अगर आप इनमे से किसी भी रोग के शिकार हैं तो ग्लूटेन फ्री डाइट का सेवन न कीजिए।

ग्लूटेन फ्री आहार

हम ग्लूटेन फ्री आहार को ताजे भोजन और अनाजों में वर्गीकृत किया है।जिसमे यह बताया गया है कि वे कौन कौन से अनाज हैं जिनको आप ग्लूटेन फ्री आहार के रूप में ले सकते हैं।

ताजे भोजन

  • फल
  • सब्जी
  • Beans
  • Seeds
  • दालें
  • Nuts
  • अंडे
  • लो फैट डेयरी उत्पाद
  • आलू
  • नारियल

अनाज

  • अरारोट
  • Buckwheat
  • मक्का
  • अलसी
  • बाजरा
  • चावल
  • सोयाबीन
  • White oats

ग्लूटेन फ्री डाइट के फायदे

ग्लूटेन फ्री डाइट के निम्न फायदे हैं।

पाचन तंत्र को मजबूत करता है

Celiac disease से पीड़ित 215 लोगों पर एक स्टडी की गई, जिसमे उनको 6 महीने के लिए ग्लूटेन फ्री डाइट दी गई।इस स्टडी का परिणाम यह हुआ कि इस डाइट से उनको पेट दर्द, डायरिया, nausea और अन्य सभी प्रकार की पेट की बीमारियां दूर हो गई।

Celiac disease से हुई chronic inflammation को कम करता है

बहुत सारी स्टडीज से पता चला है कि ग्लूटेन फ्री डाइट chronic inflammation के लिए जिम्मेदार एंटीबॉडी के स्तर को कम करता है, जिससे celiac रोगियों में chronic inflammation होने की संभावना कम हो जाती है।

एनर्जी को बूस्ट कर देता है

Celiac disease से पीड़ित 1031 लोगो पर (जिसमे से करीब 66% लोग थकान और एनर्जी की कमी से परेशान थे) एक स्टडी की गई।उनको ग्लूटेन फ्री डाइट फॉलो करने को बोला गया।ग्लूटेन फ्री डाइट का सेवन करने से यह 66% वाला आंकड़ा गिरकर केवल 22% रह गया।

ग्लूटेन फ्री डाइट के नुकसान

ग्लूटेन फ्री डाइट के निम्न नुकसान हो सकते हैं।

पोषक तत्वों को कमी

ग्लूटेन फ्री डाइट में ज्यादातर अनाज को शामिल नहीं किया जा सकता। ये सभी अनाज विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, फाइबर, zinc आदि के प्रधान स्रोत होते हैं।

अतः ग्लूटेन फ्री डाइट अपनाने से ये सभी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

कब्ज (Constipation)

फाइबर युक्त भोजन लेने से कब्ज की संभावना कम रहती है। ग्लूटेन फ्री डाइट में फाइबर की मात्रा कम रहती है, इससे कब्ज की समस्या बनी रहती है।

महंगी

ग्लूटेन फ्री आहार कई तरह के क्वालिटी tests और बड़ी ही सावधानी से तैयार किए जाते हैं इसीलिए इनकी कीमत रेगुलर आहार की अपेक्षा लगभग 2.5 गुना ज्यादा होती हैं।