img

लगभग 4 दिन की पूछताछ और कड़ी जद्दोजहद के बाद आखिरकार साक्षी हत्या मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दरअसल आरोपी साहिल ने साक्षी को बेरहमी से मौत के घाट उतारने की बात को कबूल कर ली थी मगर हत्या में इस्तेमाल चाकू के बारे में बताने से आनाकानी कर रहा था।

मगर अब उसने सच्चाई ना उगल दी है बल्कि पलिस ने उस चाकू को भी बरामद कर लिया है जिससे उस ने साक्षी पर एक के बाद एक कई वार किए थे। मीडिया खबरों की माने तो पुलिस ने चाकू को रिठाला से बरामद कर लिया है।

आपको जानकारी हो की साहिल ने इस चाकू से साक्षी पर हमला करने के बाद जब उसका मन नहीं भरा तो उसने वहाँ रखे पत्थर से उसे कुचल दिया था। बताते चलें कि रविवार की रात को दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में साक्षी की सरेराह हत्या कर दी गई थी।

आरोपी साहिल ने साक्षी पर पहले चाकू से हमला किया था और फिर पत्थर से कुचल डाला था। करीब 20 से अधिक चाकू के वार और फिर पत्थर से कुचलने जाने पर साक्षी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।

हत्या के बाद आरोपी साहिल मौके से फरार हो गया था। घटना का खुलासा सोमवार को हुआ था जिसका सीसीटी फुटेज भी सामने आया था। हैरानी की बात ये है कि जब आरोपी इतनी बेरहमी से साक्षी पर हमला कर रहा था तो आसपास कई लोग मौजूद थे मगर कोई भी साक्षी को बचाने के लिए आगे नहीं आया। अगर सारे लोग मिलकर हिम्मत करते तो शायद साक्षी की जान बच सकती थी।

 

--Advertisement--