9/11 जैसा बड़ा हमला टला! 150 यात्रियों से भरे विमान को मार गिराने वाला था इजरायल?

9/11 जैसा बड़ा हमला टला! 150 यात्रियों से भरे विमान को मार गिराने वाला था इजरायल?

सीबीएस न्यूज के अनुसार, इजरायल फ्लाईदुबई के एक विमान को मार गिराने को तैयार था।

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट 1073 में 150 से अधिक इजरायली सवार थे। कॉकपिट में सह-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया।

हमले के दौरान विमान तेजी से 14,000 फीट नीचे गिर गया।

कैप्टन ने हमलावर का मुकाबला करते हुए कॉकपिट का दरवाजा खोला। यात्रियों और चालक दल ने तुरंत सह-पायलट को काबू किया।

विमान में मौजूद दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने नियंत्रण संभाला। इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबुक में सुरक्षित उतारा गया।

संपर्क टूटने पर इजरायल ने 9/11 जैसा आपातकालीन प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिया था। लड़ाकू विमान तैनात हुए और इजरायली हवाई क्षेत्र बंद किया गया।

विमान के सऊदी अरब की ओर मुड़ने पर इजरायली जेट वापस बुलाए गए। सऊदी अरब ने भी अपने लड़ाकू विमान रवाना किए थे।

नियमों के तहत किसी अनियंत्रित आत्मघाती विमान को मार गिराने की अनुमति है। अंतिम फैसला प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के हाथ में था।

संदिग्ध की पहचान ओमान के नागरिक हमाम अल हमामी के रूप में हुई। उसने फ्लाईदुबई जॉइन करने से पहले ही साजिश रची थी।

उसका मकसद विमान को बेन गुरियन हवाई अड्डे पर क्रैश कराना था। जांचकर्ताओं के मुताबिक यह 'लोन-वुल्फ' हमला लग रहा है।