AC कंप्रेसर में ब्लास्ट और मच गई चीख-पुकार, 15 नवजातों की दर्दनाक मौत

AC कंप्रेसर में ब्लास्ट और मच गई चीख-पुकार, 15 नवजातों की दर्दनाक मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। प्रमुख सरकारी अस्पताल 'पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज' (PIMS) में भीषण आग लगने से कम से कम 15 नवजात शिशुओं की जान चली गई। वहीं, दूसरी ओर राजनीतिक मोर्चे पर जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को कुछ घंटों के अस्पताल चेकअप के बाद वापस अडियाला जेल भेज दिया गया है।

PIMS अस्पताल की नर्सरी में AC कंप्रेसर ब्लास्ट, 15 नवजात शिशुओं की मौत

जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को PIMS अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड (Gynaecology Ward) में स्थित नर्सरी में अचानक आग भड़क उठी। प्राथमिक जांच और बचाव दल के अनुसार, आग लगने की मुख्य वजह एयर कंडीशनर (AC) के कंप्रेसर में हुआ जोरदार विस्फोट था। हादसे के समय वार्ड में कुल 16 नवजात बच्चे मौजूद थे, जिनमें से 15 बच्चों की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई, जबकि केवल 1 बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। दमकल विभाग ने मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और कूलिंग प्रक्रिया जारी है।

मेडिकल चेकअप के बाद इमरान खान वापस अडियाला जेल शिफ्ट

इधर, 73 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई (PTI) संस्थापक इमरान खान की बिगड़ती सेहत के मद्देनजर उन्हें शुक्रवार तड़के रावलपिंडी की अडियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ घंटों के मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें दोबारा जेल स्थानांतरित कर दिया गया। पीटीआई प्रवक्ता जुल्फी बुखारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए खान को जांच के लिए ले जाया गया था। अस्पताल के बाहर जुटे समर्थकों ने खान के स्वस्थ होने की पुष्टि पर राहत की सांस ली।

Latest Posts