राशि चक्र और ज्योतिष: 12 राशियां तिथियां अनुकूलता और अर्थ

img

राशि चक्र और ज्योतिष( zodiac circle & Astrology)

भारतीय ज्योतिष  के अनुसार अंतरिक्ष में उपस्थित ग्रह और नक्षत्र का हमारे जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान हैं। ज्योतिष शास्त्र में एक सही माप बनाने के लिए ज्योतिषियों ने पूरे अंतरिक्ष को 360॰अंश पर माना और इसी के आधार पर इस पूरे अंतरिक्ष को 12 भागों में विभक्त कर दिया। ज्योतिष ने इन 12 भागों को इस प्रकार से विभाजित किया कि प्रत्येक भाग में 30॰ अंश आ जायें। इन्ही 12 भागों को ज्योतिष शास्त्र में राशि की संज्ञा दी गई। इन 12 राशियों को काल पुरुष का अंग भी माना जाता हैं।इन राशियों के नाम इस प्रकार से हैं मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन।

 ज्योतिष

शनिदेव को प्रसन्न करना है तो व्रत में रखें इन बातों का खास ध्यान

12 राशियां तिथियां (12 zodiac’s date) अनुकूलता और अर्थ

1.मेष राशि (Aries)

मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना जाता है। यह राशि  अग्नि तत्त्व के अंतर्गत आता हैं। इसकी दिशा पूर्व होती है। इस राशि का मुख्य रंग लाल होता हैं। इस राशि के लोगो का स्वभाव उग्र और क्रूर माना जाता हैं ।इसे चर राशि भी कहते हैं। इस राशि का सांकेतिक चिन्ह मेढ़ा होता हैं।

इस राशि में सूर्य का स्थान उच्च का और शनि का स्थान नीच का फल देने वाला होता है।इस राशि के जातक में मंगल का गुण होने से जातक क्रोधी और साहसी होता है। इस राशि वालो के लिए पेशे के दृष्टिकोण से डॉक्टर, इंजिनियर, खेलकूद संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

2.वृषभ (Taurus)

वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है।यह राशि पृथ्वी तत्त्व के अंतर्गत आता हैं। इसकी दिशा दक्षिण की ओर होती हैंं।इस राशि का रंग  सफ़ेद माना जाता है और इस राशि के लोगो का स्वाभाव सौम्य होता है इसलिए इसे स्थिर राशि भी कहते हैं ।इसका सांकेतिक चिन्ह बैल है। इस राशि में चन्द्रमा उच्च का माना जाता है । वृषभ राशि के लोग धैर्यवान और मस्त रहने वाले होते हैं ।इस राशि वालो के लिए पेशे के दृष्टिकोण से अभिनेता, संगीतकार, फोटोग्राफी पेशा अच्छा माना जाता है।

3.मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि का स्वामी बुध होता हैं।यह राशि वायु तत्त्व के अंतर्गत आती है। इसकी दिशा पश्चिम की ओर होती है।इस राशि का रंग हरा होता है।इस राशि के लोगो का स्वभाव क्रूर एंव द्वि स्वभाव वाला माना जाता है।इसका सांकेतिक चिन्ह युगल पुरुष स्त्री है। इस राशि में राहू उच्च का और केतु नीच का फल देता है । मिथुन लग्न वाले बुद्धिमान होने के साथ-साथ अध्यनशील और अच्छे वक्ता भी होते हैं।इस राशि वालो के लिए पेशे के दृष्टिकोण से वकील, जज, सेक्रेटरी, एकाउन्ट्स पेशा अच्छा माना जाता है।

4• कर्क (Cancer)

कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा होता हैं। यह राशि जल तत्त्व के अंतर्गत आती हैं। इसकी दिशा उत्तर की ओर होती हैंं। इस राशि का रंग सफ़ेद होता हैं और इस राशि के लोग  स्वभाव से सौम्य होते  हैं । इस राशि का सांकेतिक चिन्ह केकड़ा होता हैं इस राशि में गुरु उच्च का और मंगल नीच का माना गया हैं। इस राशि के लोग परिवर्तनशील और क्रियाशील होने के साथ-साथ चंचल प्रवृति और स्वतंत्र विचार वाले होते हैं । कर्कराशि वालो के लिए पेशे के दृष्टिकोण से जल विभाग, सिंचाई, पेट्रोलियम,शिक्षा, अस्पताल से संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

5.सिंह (leo)

सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता हैं । यह राशि अग्नि तत्त्व के अंतर्गत आती हैं। इस राशि की दिशा पूर्व होता हैं और इस राशि का रंग पीत वर्ण का होता है।इस राशि के लोग निडर, साहसी, स्वाभिमानी और इरादे के पक्के होते हैं। सिंह राशि वालो के लिए पेशे के दृष्टिकोण से सर्जन शेयरमार्केट, उच्च मंत्री,गवर्मेन्ट से संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

6.कन्या (virgo)

कन्या राशि का स्वामी बुध होता हैं ।यह राशि पृथ्वी तत्त्व के अंतर्गत आती हैं । इस राशि की दिशा दक्षिण होता हैं और इस राशि का रंग हरा चितकबरा होता हैं। इस राशि के लोग व्यंग,हास्य प्रिय ,लज्जाशील और मधुर भाषी में निपुण होते हैं।इस राशि में जातक का ग्रह शुक्र नीच का और बुध उच्च का माना जाता हैं।कन्या राशि वालो के लिए पेशे के दृष्टिकोण से वकील,अध्यापक,ज्योतिष से संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

7.तुला (libra)

तुला राशि का स्वामी शुक्र होता हैं । यह राशि वायु तत्त्व के अंतर्गत आती हैं। इस राशि की दिशा पश्चिम की ओर होती हैंं। इस राशि का रंग सफ़ेद होता हैं। इस राशि का संकेतिक चिन्ह तराजू है। इस राशि में सूर्य नीच का और शनि उच्च का माना जाता हैं। इस राशि के लोगो का स्वभाव बहुत सोचविचार करके निर्णय लेने व संतुलित बुद्धि का होता हैं। तुला राशि वालो के लिए पेशे के दृष्टिकोण से फिल्म एक्टिंग , फैशन, ब्यूटीपार्लर,कपड़ों का व्यापार से संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

8.वृश्चिक (scorpius)

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल होता हैं। यह राशि जल तत्त्व के अंतर्गत आती हैं।इस राशि की दिशा उत्तर की ओर होती हैंं। इस राशि का रंग सुर्ख लाल होता हैं। इस राशि का सांकेतिक चिन्ह बिच्छु हैं। वृश्चिक लग्न वाले धुन के पक्के , जोशीले, धुन के पक्के और स्वतंत्र विचार वाले होते हैं। वृश्चिक राशि वालो के लिए पेशे के दृष्टिकोण से नौसेना, रसायन शास्त्र, बीमा के काम से संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

9.धनु (Sagittarius)

धनु राशि का स्वामी गुरु होता हैं । यह राशि अग्नि तत्त्व के अंतर्गत आती हैं। इस राशि की दिशा पूर्व की ओर होती हैंं। इस राशि का रंग पीला होता हैं। इस राशि के जातक का स्वभाव सौम्य और चंचल होता हैं। इस राशि का सांकेतिक चिन्ह धनुष बाण है । इस राशि में केतु उच्च का और राहू नीच का माना जाता है । धनु लग्न वालो के लिए पेशे के दृष्टिकोण से कानून से सम्बंधित, सरकारी नौकरी, कारोबार से संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

10. मकर(Capricornus)

मकर राशि का स्वामी शनि होता हैं। यह राशि  पृथ्वी तत्त्व के अंतर्गत आता हैं। इस राशि की दिशा दक्षिण की ओर होती  हैंं। इस राशि का सांकेतिक चिन्ह मगरमच्छ है । इस राशि में मंगल उच्च का और गुरु नीच का माना गया है। इस राशि के जातक का स्वभाव बहुत ही विचार करने वाला होता हैं। मकर राशि वालो के लिए पेशे के दृष्टिकोण सेफ्रिज उत्पादन, चमड़े की चीजें बेचना,तेल के कुँए से संबंधित कारोबारों से सफलता प्राप्त करते हैं ।

11.कुम्भ (Aquarius)

कुम्भ राशि का स्वामी शनि होता हैं। यह राशि वायु तत्त्व के अंतर्गत आती हैं। इस राशि की दिशा पश्चिम की ओर होती हैंं। इस राशि का रंग स्याह होता हैं। इस राशि का सांकेतिक चिन्ह घड़ा होता हैं। कुम्भ राशि के जातक  एकांत प्रिय ,परिश्रमी और  धैर्यवान होते हैं।कुम्भ राशि वालो के लिए पेशे के दृष्टिकोण से जासूसी विभाग, वैज्ञानिक ,कर्मकांडी, प्रोफेसर से संबंधित कारोबारों से सफलता प्राप्त करते हैं ।

12.मीन (pisces)

मीन राशि का स्वामी गुरु होता हैं। यह राशि जल तत्त्व के अंतर्गत आती हैं। इस राशि की दिशा उत्तर होता हैं। इस राशि का रंग भूरा पीला होता हैं। इस राशि में शुक्र उच्च का और बुध नीच का माना जाता है । मीन लग्न वाले राशि का स्वभाव ईमानदार, विलासी और कल्पनाशील होते हैं।मीन राशि वालो के लिए पेशे के दृष्टिकोण से अस्पताल, बैंक,नौसेना से संबंधित पेशा अच्छा माना जाता है।

Related News