img

चारधाम यात्रा के लिए गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीखों की घोषणा हो गई है। 2023 में गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे। इसी तरह केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। लिहाजा इस साल चारधाम यात्रा 22 अप्रैल से शुरू होगी और 22 अप्रैल से श्रद्धालु उत्तराखंड आने लगेंगे।

आपको बता दें कि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम उत्तरकाशी में स्थित हैं। इस धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे। गंगोत्री एक पवित्र तीर्थ स्थल है। गोमुख यहां गंगोत्री शहर से 19 किमी दूर है। इसे गंगा नदी का उद्गम स्थल माना जाता है। गंगोत्री में गंगा माता का मंदिर समुद्र तल से 3042 मीटर की ऊंचाई पर है। यह स्थान उत्तरकाशी से 100 किलोमीटर की दूरी पर है।

गंगोत्री मंदिर का निर्माण गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा ने 18वीं शताब्दी के शुरू में करवाया था। इसे जयपुर के शाही परिवार ने पुनर्जीवित किया है। हर साल मई से अक्टूबर के बीच भारी तादाद में श्रद्धालु गंगोत्री के दर्शन के लिए आते हैं। इस साल इस धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे। हर साल अक्षय तृतीया के अवसर पर इस धाम के कपाट खोले जाते हैं और दीपावली के दिन धाम के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।

--Advertisement--