हैदराबाद व उन्नाव गैंगरेप के बाद ​एक और दुष्कर्म का मामला आया सामने, लोगों में आक्रोश

img

बिलासपुर। महिला दुष्कर्म का मामला है कि, थमने का नाम नहीं ले रहा है। जैसा कि आप जानतें ही हैं की हैदराबाद व उन्नाव गैंगरेप का मामला अभी पुरी तरह से ठंडा नहीं हो पाया है की, महिला के दुष्कर्म का एक और मामला सामने आ गया।


बतादें की, दुष्कर्म व भरण पोषण का मामले जो कोर्ट से दोषमुक्त होने के बाद पूर्व प्रेमी पर महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगा जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं आपकों बतादें की, आरोपित युवक की दो दिन बाद शादी होने की तैयारी चल रही थी।

वहीं पुलिस ने उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कोनी क्षेत्र के घुटकू निवासी महिला मंगलवार की रात घर में अकेली थी। उसका बेटा बाड़ी देखने के लिए रात में खेत गया था। इसलिए महिला ने दरवाजा बंद नहीं की थी। तभी गांव के ही लोनियापारा निवासी राममनोहर लोनिया पिता रामअवतार लोनिया(32) महिला के घर आ गया।

अकेली पाकर उसने महिला से जबरिया दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह भाग निकला। पीड़ित महिला इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि पांच साल पूर्व आरोपित ने उसे अपने साथ रखा था।

Related News