नई दिल्ली॥ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड दौरे की जीत के साथ शुरुआत की है। ऑकलैंड में खेले गए पहले टी20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार जीत हासिल की। न्यूजीलैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

टीम इंडिया ने 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज की है। इस मैच में श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 58 रन बनाए। इसके लिए अय्यर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैन ऑफ द मैच लेते वक्त अय्यर ने कहा, हमने जल्दी विकेट खो दिए थे, इसलिए हमें साझेदारी बनानी पड़ी। हम हमेशा से जानते थे कि हम रन बना सकते हैं क्योंकि ये एक छोटा मैदान है। बचे हुए मैचों में भी इसी तरह के समर्थन की उम्मीद है।
पढ़िए-न्यूज़ीलैंड को घर में धूल चटाने के बाद ये क्या बोल गए कप्तान कोहली, इसे मिला मैन ऑफ दी मैच
साथ ही अय्यर ने जैटलैग की परेशानी का खुलासा करते हुए कहा, कि हमें न्यूजीलैंड में जैटलैक की प्रॉब्लम हो रही है जिसके चलते हमें रात में सोते वक्त नींद की गोली लेकर सोना पड़ रहा है। सीरीज का दूसरा मैच इसी मैदान पर 26 जनवरी को खेला जाएगा।
_1737225010_100x75.png)
_723656680_100x75.png)
_828056804_100x75.png)
_2067004285_100x75.png)
_1964076631_100x75.png)