img

नई दिल्ली॥ ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेले गए दूसरे T20 मैच में आज इंडियन क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने न्यूजीलैंड में पहली बार निरंतर 2 T20 मैच जीतने का कमाल किया है। अब दोनों टीम के बीच तीसरा T20 मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच के बारे में।

इस मैच में टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 132/5 रन बनाए। जिसमे उनके लिए मार्टिन गुप्टिल और टिम सेफर्ट ने सर्वाधिक 33-33 रनों का योगदान दिया। जिससे इंडियन क्रिकेट टीम को ये मैच जीतने के लिए 133 रनों का लक्ष्य मिला। 133 रनों के लक्ष्य को भारत ने 17.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जिसमे उनके लिए लोकेश राहुल ने 57 रनों की NOT OUT पारी खेली।

जबकि श्रेयस अय्यर ने 44 रनों का अहम योगदान दिया। इस तरह इंडियन क्रिकेट टीम ने दूसरा T20 मैच 7 विकेट से जीत लिया है। अब इन दोनों के बीच तीसरा T20 मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा। दूसरा T20 मैच 7 विकेट से जीतने के बाद मीडिया ने श्रेयस अय्यर से पूछा कि रन चेस में किस तरह बल्लेबाजी करनी है, ये अपने कहाँ से सीखा ?

इसी को लेकर एस. अय्यर ने कहा कि मुझे लगता है कि रन चेस में बल्लेबाजी करने का सही आईडिया तब होता है जब आपको पता है कि आपको किस रन रेट में बल्लेबाजी करनी है। रन चेस में कप्तान कोहली से बेहतर बल्लेबाज और कोई नहीं हो सकता। जिस तरह से वो अपनी इनिंग को प्लान करते हैं। वो काबिले तारीफ है।

पढ़िए-गुप्टिल ने कहा- उम्मीद करता हूं कि अगले 3 मैचों में ये भारतीय खिलाड़ी खराब प्रदर्शन करेंगे !

अय्यर ने आगे कहा कि मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। जिस तरह वो मैच को फिनिश करते हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा भी, जब उन्हें भी रन चेस में अच्छी बल्लेबाजी करते हैं। जब ऐसे खिलाड़ी टीम में होते हैं। तब आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है। मैंने इन सभी सीनियर्स के बल्लेबाजी को देखकर ही मैच फिनिश करना सीखा है।