अंतरिक्ष जगत में भारत अगले एक सप्ताह के अंदर इतिहास रच सकता है। गुरुवार को लैंडर विक्रम प्रोफेशनल मॉड्यूल से सक्सेसफुली अलग हो गया। अब विक्रम लैंडर 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। ये लैंडिंग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर होगी, जिसके लिए लैंडर विक्रम ने अपना सफर शुरू कर दिया है।
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से हिंदुस्तान ये उपलब्धि हासिल करने वाला विश्व का चौथा देश बन जाएगा और संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन की बराबरी की कतार में शामिल हो जाएगा। हालांकि किसी अन्य देश ने अभी तक चंद्रयान के दक्षिणी ध्रुव को नहीं छुआ है। ऐसा करने वाला भारत पहला देश होगा।
इसरो ने कहा कि गुरुवार दोपहर को चंद्रयान थ्री के प्रोफेशनल मॉड्यूल को उसके लैंडर मॉड्यूल से सक्सेसफुली अलग कर दिया गया है, जिससे चंद्रमा पर भारत की यात्रा का आखिरी चरण शुरू हो गया है।
_737389911_100x75.png)
_1576509239_100x75.png)
_1616797316_100x75.png)
_1258679056_100x75.png)
_1847622495_100x75.png)