
नई दिल्ली॥ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से इंडियन क्रिकेट टीम से बाहर है। विश्व भर में धोनी को चाहने वाले लोग मौजूद हैं। यही नहीं भारतीय क्रिकेट टीम में भी धोनी को चाहने वाले कई खिलाड़ी मौजूद हैं। इन्हीं में से एक खिलाड़ी हैं युजवेंद्र चहल, जिन्होंने हाल ही में धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। जिसे जानकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे।
बता दें कि BCCI ने भारतीय युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में यूजवेंद्र चहल ने धोनी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। दरअसल युजवेंद्र चहल ने इस वीडियो में बताया है कि जिस बस से इंडियन क्रिकेट टीम मैदान पर पहुंचती है, उसमें आज भी धोनी के लिए सीट खाली रखी जाती है। बता दें कि यह वही सीट होती है जहां पर महेंद्र सिंह धोनी बैठा करते थे।
युजवेंद्र का ये वीडियो भी बस में ही शूट किया गया है. इसमें वह टीम के अन्य खिलाड़ियों- जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, मोहम्मद शामी और केएल राहुल से बात करते हैं। इसके बाद चहल सबसे अंतिम में उस सीट के पास जाते हैं, जहां एमएस धोनी बैठा करते थे। वहां जानें के बाद वह बताते हैं कि टीम के एक खिलाड़ी कभी ‘चहल टीवी’ पर नहीं आ पाए। चहल ने कहा कि यहां लीजेंड धोनी बैठते थे। अभी भी यहां कोई नहीं बैठता हैं। हम आपको बहुत मिस करते हैं माही भाई।
पढ़िए-केन विलियमसन ने कहा- टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी है सबसे खतरनाक, जानिए उनके नाम!
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्डकप के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से भारतीय टीम से बाहर हैं उन्होंने उस मैच के बाद ब्लू जर्सी में कोई भी मैच नहीं खेला है अब धोनी कब तक इंडियन क्रिकेट टीम में वापसी करेंगे या फिर वह कभी नहीं लौटेंगे इस बारे में कोई भी खबर नहीं है वेट करते हैं कि जल्द से जल्द इंडियन क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी वापसी करेंगे।
--Advertisement--