नई दिल्ली॥ ये तो आप सब को भी पता होगा कि न्यूजीलैंड अपना दूसरा T20 मैच भी हार चुकी है। बीते मैच की तरह इस बार भी लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर ने भारतीय क्रिकेट टीम को जीत के मुकाम तक पहुंचाया।

मैच खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि अभी हाल ही में टीम इंडिया ने विश्व की सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया को हराया और अब वर्ल्ड कप की उपविजेता रहे न्यूजीलैंड को हरा दिया है।
उन्होंने कहा कि इंडियन क्रिकेट टीम के पास ऐसे कई प्रतिभावान खिलाड़ी हैं जो अंतिम समय में अपनी टीम को बड़ी आसानी से जीत के मुकाम तक पहुंचा सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि आपके मुताबिक, इंडियन क्रिकेट टीम के ऐसे कौन से खिलाड़ी हैं जो किसी भी टीम के लिए सबसे खतरनाक साबित हो सकते हैं।
पढि़ए-श्रेयस अय्यर से पूछा- रन चेस में इतनी खतरनाक बल्लेबाजी करना कहां से सीखा, जवाब सुनकर खुश हो जाएंगे आप
ये सवाल सुनते ही उन्होंने बिना किसी देरी के भारतीय टीम के 4 सबसे बेहतरीन खिलाड़ी लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, शमी व जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। इतना ही नहीं उन्होंने मोहम्मद शमी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी गेंद हवा में बहुत अधिक स्विंग होती है जिसकी वजह से बल्लेबाज को गेंद की सही दिशा का अनुमान नहीं लग पाता है।
_1737225010_100x75.png)
_723656680_100x75.png)
_828056804_100x75.png)
_2067004285_100x75.png)
_1964076631_100x75.png)