नई दिल्ली॥ ये तो आप सभी को भी पता है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को 5-0 से हराकर एक नया इतिहास रच दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम की न्यूजीलैंड के विरूद्ध इस शानदार जीत के बाद मैन ऑफ द सीरीज रहे लोकेश राहुल की जमकर तारीफ हो रही है।

ऐसे में जब क्रिकेट जगत के दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव से पूछा गया कि आपके अनुसार रोहित शर्मा, लोकेश राहुल और शिखर धवन में कौन सबसे बेस्ट है। ये सवाल सुनते ही लोगों को लगा कि कपिल देव मैन ऑफ द सीरीज रहे लोकेश राहुल का नाम लेंगे लेकिन उन्होंने इस सवाल का बड़े ही रोमांचक अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि रोहित शर्मा टीम के एक सीनियर खिलाड़ी होने के साथ-साथ टीम के उप कप्तान भी हैं। जिन्होंने अपनी टीम को हर मुश्किल समय में संभाला है। जिसका नजारा आप भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच हुए T20 मैचों में देख सकते हैं।
पढ़िएःजसप्रीत बुमराह का बड़ा बयान, कहा- मुझे कोहली से नहीं इस बैट्समैन से डर लगता है, नाम हैरान करने वाला
इतना ही नहीं उन्होंने दूसरे नंबर में शिखर धवन की तारीफ करते हुए कहा कि शिखर धवन भी टीम के एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने कई मैच भी जीते हैं। इसी के साथ उन्होंने अंत में लोकेश राहुल को भविष्य का एक बेहतरीन खिलाड़ी बताया। उन्होंने कहा कि वाकई ने में लोकेश राहुल ने अपनी विकेट कीपिंग और दमदार बल्लेबाजी के चलते भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।
_1737225010_100x75.png)
_723656680_100x75.png)
_828056804_100x75.png)
_2067004285_100x75.png)
_1964076631_100x75.png)