
उत्तर प्रदेश॥ उप्र राज्य में प्रयागराज के धूमनगंज क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े एक ही परिवार के 4 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने देर शाम इसका खुलासा भी कर दिया। पुलिस के अनुसार, घर के बेटे ने ही नाजायज संबंधों का विरोध करने पर अपनी मां, पिता, बहन और पत्नी की हत्या कराई।
इसके लिए उसने अपने मित्र को 8 लाख की सुपारी दी थी और 75 हजार रुपए एडवांस भी दिए थे। शुरुआती पूछताछ में आतिश ने बताया कि देश देशव्यापी लॉक डाउन के चलते घर में ही बनी उसकी दुकान बंद है। गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे जब वह कुछ काम से घर से निकला था। 3.30 बजे वह घर लौटा।
घर में आते ही उसने देखा कि उसके पिता, मां, बहन और पत्नी का शव पड़ा है। मामले में पुलिस अफसर ने बताया कि हमने शक के आधार पर आतिश को हिरासत में लिया। सख्ती के बाद वह टूट गया। घर की नौकरानी से ही उसके नाजायज़़ संबंध थे। विरोध करने पर उसने चारों लोगों की हत्या की सुपारी अपने मित्र को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।