
साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) इसी सप्ताह यानी 4 दिसंबर को लगेगा। हालांकि इस सूर्यग्रहण का असर भारत पर नहीं पड़ेगा। ऐसे में भारत में सूतक काल नहीं माना जाएगा। हालांकि इस ग्रहण का असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा।
कहां दिखाई देगा सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2021)
वैज्ञानिकों का दावा है कि 4 दिसंबर को लगने वाला सूर्यग्रहण अन्टार्कटिका, दक्षिण महासागर और अफ्रीकी महाद्वीप के कई देशों में दिखाई देगा। इसके साथ ही यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी नजर आएगा।
2021 डेट एंड टाइम
सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर बाद 03:07 बजे समाप्त होगा। यानी ये पूरा ग्रहण कुल 4 घंटे 8 मिनट का होगा। वहीं ग्रहण का परमग्रास समय लगभग दो मिनट का रहेगा। (Surya Grahan 2021)
सूतककाल की सावधानियां जरूरी नहीं
चूंकि भारत में इस सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2021) का दृश्य नहीं दिखाई देगा। ऐसे में यहां पर सूतक काल की सावधानियां भी बरतने की जरूरत नहीं है। बता दें कि सूतक काल ग्रहण से 12 घंटे पूर्व और 12 घंटे बाद के समय को रहता है। इस दौरान लोग मंदिर के कपाट बंद रखते हैं। भोजन करना, सहवास, गर्भवती महिलाओं को ग्रहण में बाहर न निकलने जैसे कई नियम होते हैं जिनका पालन करना पड़ता है लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं करना। लोग आम दिनों की ही तरह इस दिन भी सामन्य जीवन व्यतीत करेंगे।
टूटेगा महंगाई का कहर- 1 दिसंबर से जियो रिचार्ज समेत ये 4 सेवाएं हो रही हैं महंगी, यहां देखें लिस्ट
छात्रों को अपनी ये वाली तस्वीर भेजकर कार में बुलाती थी टीचर, फिर करती शिकार; ऐसे हुआ पर्दाफाश
28 राज्यों व 8 केन्द्र शासित प्रदेशों की कला संस्कृति का प्रतीक ‘भारत महोत्सव-2021’ 30 नवंबर से
रामगंगा नदी पर बना कोला घाट का पुल टूट कर गिरा, टला बड़ा हादसा, आवागमन बंद
--Advertisement--