मॉनसून की बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त, डीएम ने जारी किया अलर्ट

img

सहरसा। राज्य में मॉनसून के ससमय पहुंचने एवं दो दिनों से जारी बारिश के कारण बाढ़ का खतरा मंडराना शुरू हो गया है। शहरी क्षेत्र में जलजमाव की स्थिति भी दिन-प्रतिदिन विकराल होती जा रही है।

mansoon rain

मौसम विभाग द्वारा अत्यधिक वर्षा की दी गयी जानकारी पूरी तरह फलित हो रही है। गुरुवार से ही हो रही वर्षा से जनजीवन प्रभावित हो गया है। गुरुवार की संध्या थोड़ी देर के लिए वर्षा जहां रुकी। वहीं शुक्रवार की सुबह से एकबार फिर से झमाझम वर्षा प्रारंभ हो गयी। लगातार चार घंटों की बारिश के बाद वर्षा रानी ने थोडा ब्रेक लिया।

फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी करने वाली इस महिला शिक्षक की तलाश में देवरिया पहुंची STF

मौसम विभाग के अनुसार जिले में शनिवार से लेकर सोमवार तक भारी वर्षा का संभावना जतायी गयी है, जबकि मॉनसून की बरसात की शुरुआत 25 जून की सुबह से ही शुरू हो गई है। वर्षा के कारण शहरी क्षेत्र के अधिकतर भागों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। सभी वार्डों के मुख्य चौराहों के साथ-साथ गली मुहल्लों में जलजमाव की नारकीय स्थिति बन गयी है। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है।

Mansoon Update: इस राज्य के 9 जिलों में येलो अलर्ट के मौसम विभाग ने किया आगाह

आनेवाली विषम परिस्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने अलर्ट जारी कर दिया है, जबकि शहरी क्षेत्र में जलजमाव से बचाव को लेकर नगर परिषद अब भी सोयी हुई है। नगर परिषद द्वारा किसी तरह की तैयारी नहीं किये जाने से शहरवासियों में उत्पन्न खतरे से भय का माहौल व्याप्त है। बुडको द्वारा नाला निर्माण का आधा-अधूरा कार्य किये जाने से एक बार फिर शहर जलजमाव की चपेट में आ गया है। शहर के अधिकतर वार्डों में जलजमाव की समस्या बरकरार है। इसकी पूरी जानकारी नगर परिषद के पास उपलब्ध है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी, इन स्थानों पर आज तेज हवाओं के साथ हो सकती है झमाझम बारिश

इसके बावजूद नगर परिषद न जल निकासी की किसी तरह की व्यवस्था नहीं की है। शहर के सबसे बड़े वार्ड गंगजला सहित कोशी कॉलोनी, बटरहा, न्यू कॉलोनी, नया बाजार, हटियागाछी की स्थिति जलजमाव के कारण बदतर हो गयी है। लोगों का घरों से निकलना एक बड़ी समस्या बन गयी है, खासकर कामकाजी महिलाओं का घरों से निकलना मुस्किल हो गया है।

Related News