
पेड़ पौधों का हमारे जीवन में विशेष महत्व होता है। ये वातावरण को शुद्ध करने के साथ ही वास्तु दोष भी दूर कर सकते हैं। अगर पेड़-पौधे सही दिशा में नहीं लगाए जाते हैं वे शारीरिक, आर्थिक और मानसिक समस्या की वजह भी बन जाते हैं। वहीं अगर पेड़-पौधों को सही दिशा में लगाया जाये तो ये बेहद चमत्कारी लाभ प्रदान करते हैं। (Vastu Shastra)
जैसे के घर की उत्तर पूर्व दिशा में छोटे पौधे तुलसी, गेंदा, लिली, केला, हरीधूप, अंबाला, पुदीना, हल्दी आदि लगाना शुभ फलदायी होता है। वास्तु के जानकार बताते हैं घर के ईशान कोण या पूर्व दिशा में छोटे पौधे लगाने से परिजनों का स्वास्थ सही रहता है और सामाजिक रिश्ते मजबूत रहते हैं। तुलसी का पौधा निगेटिविटी को खत्म करने में कारगर होता है। यही वजह है कि तुलसी के पौधे को घर के केंद्र में ही लगाना चाहिए। (Vastu Shastra)
अगर घर के केंद्र में संभव न हो तो इसे घर की उत्तर दिशा में लगाना शुभ होता है। ज्योतिषी बताते हैं कि उत्तर दिशा में नीले रंग के फूल लगाएं या ऐसा पौधा लगाएं, जिसमें नीले रंग के फूल खिलते हो। दरअसल नीला रंग जीवन में सुख समृद्धि लाने वाला माना जाता है और ये पानी की तरह जीवन को गति प्रदान करता है। सकारात्मक ऊर्जा की तरंगें पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की तरफ आती है यानी ईशान से नैऋत्य की तरफ से । ऊंचे पेड़ जैसे नारियल, नीम, अशोक के पेड़ आदि घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा या नैऋत्य दिशा में लगाना शुभ होता है।
वास्तुशास्त्र (Vastu Shastra) कहता है कि पश्चिम दिशा में से भी गलती से भी कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। लाल रंग के फूल का पौधा घर की दक्षिण या आग्नेय कोण में लगाना शुभ फलदायी होता है। जानकार बताते हैं कि अनार का पेड़ घर के अंदर न लगाकर घर के बाहर लगाना चाहिए। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने से सुख-सौभाग्य प्राप्त होता है। वहीं बेल का पेड़ घर के वायव्य कोण में लगाना चाहिए। इसे घर के अंदर ही लगाना चाहिए। ये पेड़ निगेटिव एनर्जी को दूर करता है।
Raksha Bandhan 2022: 11 अगस्त को दिन भर रहेगा भद्रा, जानें कब बांधी जाएगी राखी
Barfi Sweets : घर पर इस आसान विधि से बनाए मावा बर्फी, जानिए बनाने की सामग्री और विधि