Happy Country Index : दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देशों की इस सूची में भारत कितने नंबर पर, जानें
भारत को विश्व प्रसन्नता सूची (Happy Country Index) में 136वां स्थान मिला है जबकि वर्ष 2021 में भारत 139वें पायदान पर था। इस साल की रिपोर्ट में यूरोपीय देश फिनलैंड को खुश रहने के मामले में सभी देशों से आगे बताया गया है। इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, लक्समबर्ग, नॉर्वे, इज़राइल को शीर्ष स्थान दिया है।
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र की ओर से 2022 विश्व प्रसन्नता सूची (Happy Country Index) 2022 जारी कर दी गई है। इसमें भारत को 146 देशों में 136वां स्थान मिला है जबकि फिनलैंड लगातार 5वें साल शीर्ष पर बना हुआ है। 2022 को संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क की तरफ से जारी किया गया है। इसमें कोविड-19 और विश्व की अन्य घटनाओं से लोगों पर पड़ने वाले असर पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
बता दें कि भारत को विश्व प्रसन्नता सूची (Happy Country Index) में 136वां स्थान मिला है जबकि वर्ष 2021 में भारत 139वें पायदान पर था। इस साल की रिपोर्ट में यूरोपीय देश फिनलैंड को खुश रहने के मामले में सभी देशों से आगे बताया गया है। इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, लक्समबर्ग, नॉर्वे, इज़राइल को शीर्ष स्थान दिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक सूची में पाकिस्तान 121वें पायदान पर है जबकि बांग्लादेश और चीन क्रमश: 94वें एवं 72वें स्थान पर हैं। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के लोग अपने जीवन से सबसे अधिक अप्रसन्न हैं। उनको लिस्ट में अंतिम पायदान पर जगह मिली है। इसके बाद जिम्बाब्वे (144वें), रवांडा (143वें), बोत्सवाना(142) और लेसोथो का (141वां) स्थान है। इस सूची में अमेरिका को 16वां स्थान मिला है। (Happy Country Index)
Bhagwant Mann Cabinet का शपथ ग्रहण आज सुबह 11 बजे, ट्वीट कर बताया इतने MLA आज बनेंगे मंत्री
Akhilesh Yadav को चुनाव के बाद पहला बड़ा झटका (?), अमित शाह और Om Prakash Rajbhar की मुलाकात को लेक…
Iskcon Temple : राधाकांत मंदिर पर हमले को लेकर बोले राधारमण दास, बांग्लादेश में हिन्दू मारे जा रहे!
The Kashmir Files फिल्म को लेकर भड़के उमर अब्दुल्ला, बताया क्या है सच!
Boyfriend के साथ घूमने गई टीचर ने झूठ बोलकर ली छुट्टी, प्रेमी की इस हरकत से फूट गया भांडा!