Priyanka Gandhi Vadra के नेतृत्व में कांग्रेस लड़ेगी यूपी विधानसभा चुनाव, बनाई ये रणनीति

img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में तीन दशक से हासिये पर पड़ी कांग्रेस एक बार फिर हुंकार भरेगी। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए खुद को तैयार कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा है कि यूपी विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

Priyanka Gandhi Vadra

एक समाचार एजेंसी से मुखातिब पीसीसी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पार्टी एसपी और बीएसपी से गठबंधन किए बिना विधानसभा चुनाव लड़ने में सक्षम है। एसपी और बीएसपी को जनता ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस (Priyanka Gandhi Vadra) ही बीजेपी को चुनौती दे सकती है। कांग्रेस के पास बिना गठबंधन के जीत की क्षमता है।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) के नेतृत्व में लगभग तीन दशक बाद कांग्रेस यूपी में वापसी करेगी। उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने कहा कि 403 सदस्यीय विधानसभा में महज पांच विधायकों के साथ कांग्रेस 49 विधायकों वाली सपा से ज्यादा प्रभावी विपक्ष साबित हुई है।

लल्लू ने कहा कि यूपी में बदलाव की आंधी है जिसका नाम प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi Vadra) है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जनहित के मुद्दों पर मुखर रहती हैं। वह प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस कैडर को उत्साहित करती रही हैं।

राफेल डील : कांग्रेस का केंद्र पर हमला, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- ‘चोर की दाढ़ी…’
सत्तारूढ़ दल पर भारी पड़ी चाणक्य-चंद्रगुप्त की जुगलबंदी, BJP ने की चुनाव निरस्त करने की मांग
District Panchayat President election परिणाम पर भड़के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, योगी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा…
अच्छे दिन! 28 साल बाद हिंदुस्तान और पाक सरहद पर खेती कर सकेंगे किसान, लेकिन इस एक शर्तें पर
UP- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में BJP की प्रचंड जीत पर पाया सीएम योगी का बयान, कहा- 2022 में भी…
Related News