BJP Kisan Morcha कल करेगा विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री समेत ये बड़े नेता करेंगे सीएम आवास का घेराव

img

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (BJP Kisan Morcha) एवं दिल्ली के हज़ारों किसान कल मुख्यमंत्री आवास के बाहर अपनी मांगों को लेकर एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, केंद्रीय मंत्री सहित दिल्ली बीजेपी के सभी सांसद, विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी की मौजूद रहेंगे।BJP Kisan Morcha

किसान मोर्चा प्रदेश (BJP Kisan Morcha) अध्यक्ष विनोद सहरावत ने बताया कि सुबह 10 बजे से चंदगी राम अखाड़ा से विरोध प्रदर्शन शुरु होकर मुख्यमंत्री आवास तक जाएगा। विरोध प्रदर्शन में पालम 360 खाप महापंचायत गांव के हज़ारों किसान अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास के बाहर कल इकट्ठा होंगे। विनोद सहरावत ने बताया कि पिछले 40 दिनों से लगातार मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर बैठने के बावजूद मुख्यमंत्री केजरीवाल ना ही बात करने को तैयार हुए और ना ही दिल्ली सरकार का कोई पदाधिकारी हम किसानों से मिलने तक आया।

विनोद सहरावत (BJP Kisan Morcha) ने कहा कि किसानों का धैर्य अब टूट चुका है इसलिए कल मुख्यमंत्री आवास के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी होने के बावजूद किसानों को उनका मूलभूत अधिकार तक नहीं दिया जा रहा है।

किसानों द्वारा ट्रैक्टर, खाद एवं अन्य कृषि संबंधि उपकरण खरीदने में कोई सब्सिडी नहीं मिलती और कमर्शियल दर पर उनसे सिंचाई के लिए बिजली शुल्क लिए जा रहे हैं जो कि न सिर्फ अन्नदाताओं के साथ अन्याय है बल्कि केजरीवाल का किसानों के प्रति रवैया मानवीय को शर्मसार करने वाली है। (BJP Kisan Morcha)

Uppolice : पत्रकार की रात भर थाने में पिटाई, महिला पुलिसकर्मियों ने भी बहती गंगा में हाथ धोया, सपा अध्यक्ष अखि

Shivpal Yadav का बीजेपी पर बड़ा आरोप – बीजेपी की बेईमानी और चालाकी के कारण गठबंधन चुनाव हारा, हमें

Happy Country Index : दुनिया के 10 सबसे खुशहाल देशों की इस सूची में भारत कितने नंबर पर, जानें

Akhilesh Yadav को चुनाव के बाद पहला बड़ा झटका (?), अमित शाह और Om Prakash Rajbhar की मुलाकात … 

Related News