img

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने गुरुवार को देश के सामने अपनी बात मजबूती से रखी। पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज किए जाने को कांग्रेस ने लोकतंत्र पर हमला करार दिया है। पार्टी ने कहा कि आज भारत में कोई लोकतंत्र नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया और राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग और इलेक्टोरल बांड के मुद्दों पर कठघरे में खड़ा किया। गुरुवार को कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व मीडिया से मुखातिब था।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज किए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हमारे सभी बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। हम कोई प्रचार नहीं कर सकते, हम अपने कार्यकर्ताओं और उम्मीदवारों का समर्थन नहीं कर सकते। हमारे लोग हवाई जहाज तो छोड़िए, रेलवे की यात्रा के लिए भी टिकट नहीं खरीद सकते। राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव से दो महीने पहले किया गया। इस पर चुनाव आयोग भी मौन रहा। चुनाव लड़ने की हमारी क्षमता को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। यह।

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र नहीं है। यह विचार कि भारत लोकतंत्र है, एक झूठ है। यह विचार कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, एक झूठ है। राहुल ने कहा कि भारत के 20% लोग हमारे लिए वोट करते हैं और फिलहाल हम किसी भी चीज के लिए दो रुपये का भुगतान नहीं कर सकते। यह खेल चुनाव में हमें पंगु बनाने के लिए रचा गया है। यदि आज हमारे बैंक खाते खोल दिए जाए तो भी भारतीय लोकतंत्र को काफी चोट पहुंचाई जा चुकी है।

प्रेस वार्ता की शुरुवात करते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि चुनाव निष्पक्ष रूप से कराया जाए। चुनावों में सभी राजनीतिक दलों को समान अवसर मुहैया कराया जाए। ईडी, आईटी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों पर किसी का भी नियंत्रण नहीं होना चाहिए। खरगे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद चुनावी बॉन्ड का जो डेटा सामने आया है, उससे देश की छवि धूमिल हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी बॉन्ड को सुप्रीम कोर्ट ने गैर-कानूनी और असंवैधानिक करार दिया है। इस योजना के तहत बीजेपी ने करोड़ों-अरबों रुपये जमा किये। वही साजिश के तहत मुख्य विपक्षी दल के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। सत्ताधारी दल के इस खतरनाक खेल का दूरगामी असर होगा।

प्रेस वार्ता में मौजूद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं। पार्टी के खाते में जनता से इकट्ठा किया गया पैसा है। हमारे खातों से पैसे जबरदस्ती छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद हम चुनाव अभियान को जोर-शोर से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि यह मोदी सरकार का कांग्रेस पार्टी के खातों पर हमला नहीं है, बल्कि भारत में लोकतंत्र पर भी हमला है। 

Ayush Department UP : एक जांच शुरु होते ही सस्पेंड, सेवा से बाहर तक...मौजूदा चार्टशीटेड पर कुर्सी बरकरार, आयुष विभाग के ये कैसे मापदंड?

क्या यूपी विधानसभा के प्रमुख सचिव का पद 14 अप्रैल 2022 से रिक्त? आरटीआई के सवाल—जवाब से समझें पूरा मामला

Upforestcorporation : मंत्री के न चाहते हुए भी सर्विस रिकॉर्ड में संदिग्ध दविंदर सिंह को एमडी अनुपम गुप्ता ने बनाया…

Corruption in UP Power Corporation : पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम में अवैधरूप से नियुक्त बडका बाबू की शह पर चल…

Game of appointment in UP Forest Corporation : नौकरी करते हुए बीत गए तीन दशक, वन विभाग नहीं तय कर…

Corruption in UP culture department : संस्कृति विभाग के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी 2012 से नहीं कर रहे कोई काम, फिर भी…

अगला हमला भारतीय प्रशासनिक सेवा पर होगा..!

लखनऊ वन मुख्यालय के एसी कमरों में बैठे रहें बड़े-बड़े अफसर...उधर बहराइच में चौकी के पास मिले मरे 50 से…

Corrupt officers of forest department : फॉरेस्ट अफसरों ने बेटा और बेटी के नाम बना दिए तीन आलीशान रिसॉर्ट्स, नोटिस…

खबर का असर : बहराइच के DSM और डिपो इंचार्ज समेत 7 सस्पेंड, मंत्री ने कहा—रिपोर्ट के बाद आगे होगी…

अपने ही बुने जाल में जा फंसे पर्यटन विभाग के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता दबीर ठोंक रहें हैं एक करोड़ की…

UP Forest Corporation E-Auction Scam : पेड़ों की नीलामी में खेल के मामले में मंत्री ने लिया संज्ञान, आरोपी की…

Van Nigam Scam : लकड़ियों की नीलामी में वर्षों से गोलमाल: आनलाइन और आफलाइन विक्रय सूची में बड़ा अंतर, क्या…

Corrupt officers of UP on income tax radar : बोर्ड ऑफ रेवेन्यू के पूर्व ओएसडी विवेकानंद डोबरियाल का यूपी विधानसभा…

बेटे ​की नियुक्ति के बाद अब विधान परिषद प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह भी प्रदीप दुबे की राह पर, सेवा…

प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे की क्या है उम्र? कोर्ट में दाखिल एफिडेबिट तो कुछ और ही बता रहा

Corruption charges against VK Sonakiya Additional Transport Commissioner : मलाईदार पद पर बने रहने के लिए नहीं चाहते हैं प्रमोशन,…

Ayurvedic and Unani Tibbi System of Medicine Board : रिटायर क्लर्क राजेन्द्र कुमार की आय से अधिक संपत्ति मामले में…

 

 

--Advertisement--