यूपी किरण डेस्क। गाजा में मानवता कराह रही है। वहां पर जल्द युद्ध ख़त्म होने की संभावनाएं समाप्त होती जा रही यहीं। इस बीच तत्काल युद्धविराम वाला अमेरिकी प्रस्ताव एक बार फिर गिर गया है। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में युद्धविराम वाले अमेरिकी प्रस्ताव को रूस और चीन ने वीटो कर दिया है। अमेरिका ने शुक्रवार को गाजा के आम लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने और तत्काल युद्धविराम के लिए सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव पेश किया था, ताकि गाजा में जरूरी मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके।
जानकारी के मुताबिक़ 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव के पक्ष में 11 सदस्य, व विपक्ष में तीन सदस्यों ने मतदान किया, जबकि एक सदस्य अनुपस्थित रहा। इस दौरान ब्रिटेन की राजदूत बारबरा वुडवार्ड ने कहा कि उनके प्रतिनिधिमंडल ने इस मसौदे के समर्थन में मतदान किया है। बारबरा वुडवार्ड ने कहा कि फलस्तीनी विनाशकारी संकट का सामना कर रहे हैं। उन्हें तत्काल सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रूस और चीन के वीटो का इस्तेमाल कर शांति की राह को अवरुद्ध किया है।
गौरतलब है कि इससे पहले सुरक्षा परिषद ने गाजा में बिगड़ती मानवीय स्थिति पर दो प्रस्ताव अपनाए थे, लेकिन किसी में भी संघर्ष विराम का आह्वान नहीं किया गया था। रूस और चीन ने अक्टूबर के आख़िरी में अमेरिका द्वारा प्रायोजित उस प्रस्ताव पर भी वीटो कर दिया था, जिसमें नागरिकों को सहायता पहुंचाने, उनकी सुरक्षा और हमास को हथियारों की आपूर्ति रोकने का आह्वान किया गया था।
Game of appointment in UP Forest Corporation : नौकरी करते हुए बीत गए तीन दशक, वन विभाग नहीं तय कर…
अगला हमला भारतीय प्रशासनिक सेवा पर होगा..!
खबर का असर : बहराइच के DSM और डिपो इंचार्ज समेत 7 सस्पेंड, मंत्री ने कहा—रिपोर्ट के बाद आगे होगी…
बेटे की नियुक्ति के बाद अब विधान परिषद प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह भी प्रदीप दुबे की राह पर, सेवा…

_1274400899_100x75.png)
_1395082010_100x75.png)
_2013742133_100x75.png)
_1444677219_100x75.png)